{"_id":"60e367b08ebc3edfe449c104","slug":"thief-stolen-27-thousand-rupee-and-jwellary-from-two-house-yamuna-nagar-news-knl75499272","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने दो घरों के ताले तोड़कर 27 हजार समेत दो लाख के गहने चुराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने दो घरों के ताले तोड़कर 27 हजार समेत दो लाख के गहने चुराए
विज्ञापन
चोरों ने दो घरों के ताले तोड़कर 27 हजार की नकदी समेत करीब दो लाख के गहने चोरी कर लिए। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस को दी गई शिकायत में कान्हड़ी कला निवासी प्रवीन कुमार ने बताया कि अगस्त 2020 से वह शिव कालोनी सरस्वती नगर में रह रहा है। वह तीन जुलाई को दोपहर करीब एक बजे अपने घर कान्हड़ी कलां गया था। वहां घर के ताले टूटे हुए पड़े थे। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी खुली पड़ी थी। अलमारी के अंदर से 17000 रुपये, सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, सोने की चेन गायब थी। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
दूसरी घटना में पुलिस को दी गई शिकायत मे मायापुरी कालोनी निवासी राकेश कुमार ने बताया कि वह 30 जून को परिवार के साथ बाहर गया था। जब वह लौटा तो घर पर लगा ताला टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर घर से दस हजार रुपये, सोने की अंगूठी, चांदी की पाजेब, कड़ा व दो मोबाइल गायब मिले। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।