फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   They were swindled out of 6.90 lakh rupees by being tricked into withdrawing funds from their insurance policy

Yamuna Nagar News: पॉलिसी का फंड निकलवाने का झांसा देकर ठगे 6.90 लाख

Mon, 08 Dec 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 08 Dec 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
They were swindled out of 6.90 lakh rupees by being tricked into withdrawing funds from their insurance policy
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी का फंड निकालने का झांसा देकर साइबर ठगों ने गांव मिल्क सुखी निवासी परमजीत सिंह से 6.90 लाख रुपये ठग लिए। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने शिकायत मिलने पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है।
शिकायत में परमजीत सिंह ने बताया कि उसने अपनी लाइफ इंश्योरेंस की पॉलिसी करवाई है। गत दो सितंबर को उसके पास एक व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को लाइफ इंश्योरेंस का कर्मचारी बताया। आरोपी ने उसे कहा कि उसकी लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी खत्म हो गई है।
विज्ञापन

वह इसका फंड निकलवाना चाहता है तो वह उसे जानकारी उपलब्ध करवा दे। इसके बाद साइबर ठगों ने उससे अकाउंट संबंधी जानकारी हासिल कर उसके खाते 6.90 लाख रुपये निकाल लिए। जब उसे अपने साथ हुई ठगी का पता चला तो उसने मामले की सूचना साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed