फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   They swindled 97.42 lakh rupees by promising to arrange a loan of 15 crore rupees

Yamuna Nagar News: 15 करोड़ ऋण दिलाने का झांसा दे 97.42 लाख ठगे

Sat, 20 Dec 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 20 Dec 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
They swindled 97.42 lakh rupees by promising to arrange a loan of 15 crore rupees
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। 15 करोड़ रुपये का व्यवसायिक लोन दिलाने के नाम पर करीब 97.42 रुपये की ठगी कर ली गई। राज्य अपराध शाखा भिवानी की विस्तृत जांच के बाद थाना व्यासपुर में आठ आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई भिवानी के गांव लेघा भानान निवासी प्रदीप कुमार की शिकायत पर हुई है।
शिकायत में प्रदीप कुमार ने बताया कि उसके भाई संदीप कुमार खनन व्यवसाय से जुड़े थे।। वर्ष 2023 में आरोपियों ने सस्ती ब्याज दर पर 15 करोड़ रुपये का लोन दिलाने का भरोसा दिया। इसके बदले 10 प्रतिशत कमीशन तय किया गया। लोन स्वीकृत कराने का झांसा देकर आरोपियों ने बिना किसी बैंक स्वीकृति के ही कमीशन के नाम पर रकम वसूलनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार वर्ष 2023 से 2025 के बीच संदीप कुमार ने अलग-अलग बैंकों के माध्यम से आरोपियों के खातों में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 97.42 लाख रुपये भेजे। इसके बावजूद न तो लोन दिलवाया गया और न ही ली गई रकम वापस की गई। आरोपियों की ओर से लगातार झूठे आश्वासन दिए जाते रहे, जिससे संदीप कुमार गहरे मानसिक तनाव में चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि ठगी से उत्पन्न मानसिक दबाव के कारण संदीप कुमार की 19 फरवरी 2025 को यमुनानगर में मृत्यु हो गई। जांच के दौरान मृतक के मोबाइल फोन से मिले व्हाट्सएप चैट, बैंक खातों का विवरण, ई-स्टांप पेपर और चेकों से ठगी की पुष्टि हुई है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों की ओर से दिए गए कई चेक बाउंस हो चुके थे। प्रदीप कुमार की शिकायत पर पुलिस ने प्रदीप रुद्रा उर्फ प्रदीप सिंह मुंबई, शाहजी योहानन मथाई बंगलुरू, परवेज नुमारी नबी मुंबई, ए अरुल राजेन्द्रन पांडुचेरी, संजय रामअवतार सिंह नबी मुंबई, फिरोज बगदादी नबी मुंबई, दलीप लालू महायावन्शी नबी मुंबई और अनिल सिंह सेक्टर-19 द्वारिका साउथ, वेस्ट दिल्ली के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी व ठगी की राशि की बरामदगी के लिए कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed