फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   They put all their efforts into making the nationwide strike a success

Yamuna Nagar News: राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने में झोंकी ताकत

Tue, 10 Feb 2026 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 10 Feb 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
They put all their efforts into making the nationwide strike a success
जगाधरी के नगर निगम कार्यालय में प्रदर्शन करते कर्मचारी। प्रवक्ता - फोटो : यूपीएसआईसी कार्यशाला में मौजूद कांच निर्यातक व विभागीय अधिकारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा और सीटू के संयुक्त जत्थे ने खंड रादौर में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। जत्थे ने विभिन्न सरकारी कार्यालयों में पहुंचकर कर्मचारियों, स्कीम वर्करों, किसानों और मजदूरों को संबोधित कर 12 फरवरी को प्रस्तावित राष्ट्रीय हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया।
एसकेएस जिला प्रधान महीपाल सौदे, जिला सचिव सतीश कुमार, भारतीय किसान सभा के नेता राजबीर पिंडोरा, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रेस सचिव गुलशन भारद्वाज, सीटू जिला संयोजक शरबती ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ यह हड़ताल निर्णायक होगी। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में जिला, ब्लॉक और विभागीय स्तर पर टीमें गठित कर जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन

कर्मचारियों से सीधे संवाद कर हड़ताल की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा आठवें वेतन आयोग के गठन में देरी, केंद्रीय बजट में कर्मचारियों की अनदेखी, 29 श्रम कानूनों को समाप्त कर चार श्रम संहिताएं लागू करना, निजीकरण और ठेका करण को बढ़ावा देना जैसे फैसले कर्मचारियों के खिलाफ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कच्चे कर्मचारियों को पक्का न करना, पुरानी पेंशन योजना बहाल न करना, हरियाणा कौशल रोजगार निगम में अनियमितताएं पांच-छह माह तक वेतन न मिलना और रोजगार गारंटी के नाम पर धोखा देना भी आंदोलन की बड़ी वजह है। इस अवसर पर सीटू नेता सुनीता करहेड़ा, एसकेएस कोषाध्यक्ष रिंकू कुमार, माया राम, रादौर ब्लॉक प्रधान हरपाल, सचिव दिनेश तंवर, मनीष, अग्निशमन विभाग से अमित काम्बोज, विक्रम सहित अनेक कर्मचारी नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed