फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   They protested against calling Ayurvedic practitioners unskilled

Yamuna Nagar News: आयुर्वेदिक चिकित्सकों को अकुशल बताने पर जताया विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
They protested against calling Ayurvedic practitioners unskilled
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। आयुष मेडिकल आफिसर्स एसोसिएशन ने आयुर्वेदिक चिकित्सकों को अकुशल कहे जाने पर एतराज जताया है। एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. ललित सैनी ने बताया कि एचसीएमएस एसोसिएशन के सोनीपत जिलाध्यक्ष की ओर से आयुर्वेदिक चिकित्सकों को अपने बयान में अकुशल कहना गैर जिम्मेदाराना और चिकित्सा पेशे की गरिमा के खिलाफ है।
उन्होंने कहा कि एमबीबीएस डाॅक्टरों की हाल ही में हुई चार दिवसीय हड़ताल के दौरान पूरे राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को आयुष चिकित्सकों ने संभाला। किसी भी जिले में मरीजों को चिकित्सा सुविधा प्राप्त करने में कोई बाधा नहीं आने दी गई। ऐसे में आयुष चिकित्सकों पर अकुशल होने का आरोप न केवल निराधार है, बल्कि उन हजारों मरीजों के साथ भी अन्याय है, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में आयुष डाॅक्टरों की सेवाओं से लाभ उठाया।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि आयुष चिकित्सकों की योग्यता पर सवाल उठाना तथ्यों के बिल्कुल विपरीत है। प्रदेश में कार्यरत लगभग 800 आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर्स में से 200 से अधिक पहले से पीजी क्वालीफाइड हैं। करीब 100 चिकित्सक विभिन्न विषयों में अपनी विशेषज्ञता की पढ़ाई कर रहे हैं। आयुष डाक्टर न केवल कुशल हैं बल्कि अपनी पेशेवर क्षमता को बढ़ाने के लिए निरंतर प्रशिक्षण और अध्ययन में भी संलग्न रहते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी स्वास्थ्य प्रणाली की मजबूती चिकित्सा परंपराओं के परस्पर सहयोग से आती है। ऐसे में सहकर्मी डाॅक्टरों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करना गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed