फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   They pledged to follow in the footsteps of martyr Udham Singh

Yamuna Nagar News: शहीद उधम सिंह के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

Sat, 27 Dec 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 27 Dec 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
They pledged to follow in the footsteps of martyr Udham Singh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। अखिल भारतीय किसान सभा की ओर से गांव चमरोड़ी में शहीद उधम सिंह की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम ग्राम कमेटी प्रधान वेद पाल की देखरेख में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद उधम सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद ग्रामवासियों ने शहीदों के दिखाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
अखिल भारतीय किसान सभा के जिला सचिव महीपाल ने कहा कि शहीद उधम सिंह ने ब्रिटिश साम्राज्यवाद के खिलाफ संघर्ष में समाज की एकजुटता पर विशेष जोर दिया था। अंग्रेजी हुकूमत भारत की एकता को कमजोर करने के लिए सांप्रदायिक ताकतों का सहारा ले रही थी, लेकिन उधम सिंह जैसे क्रांतिकारियों ने देशवासियों को एकजुट होकर अन्याय के खिलाफ खड़े होने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन

किसान सभा के जिला कोषाध्यक्ष प्यारे लाल तंवर ने शहीद उधम सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रथम विश्व युद्ध के बाद अंग्रेज सरकार ने भारतीयों से किए गए वादों को पूरा नहीं किया। 13 अप्रैल 1919 को हुआ जलियांवाला बाग हत्याकांड ब्रिटिश सरकार की क्रूर नीतियों का उदाहरण था। जलियांवाला बाग हत्याकांड के दोषी माइकल ओडायर को लंदन में दंडित कर उधम सिंह ने ब्रिटिश शासन को कड़ा संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed