फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   They grabbed millions in the name of getting jobs

Yamuna Nagar News: नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों हड़पे

Fri, 27 Dec 2024 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 27 Dec 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
They grabbed millions in the name of getting jobs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मर्चेंट नेवी में नौकरी लगवाने के नाम पर फर्कपुर निवासी अरुण कुमार से छह लाख 81 हजार रुपये हड़प लिए गए। आरोप एजेंट अमित कुमार, निशा साल्वे व सोपनिल यादव पर लगा है। फर्कपुर थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया है।
शिकायत में अरुण कुमार ने में बताया कि वह पढ़ाई पूरी करने के बाद रोजगार की तलाश में था। उसे पता चला कि अमित कुमार नौकरी दिलवाने का काम करता है। उसने अमित कुमार का मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद जब उसने अमित कुमार से बात कि तो उसने उसके सभी दस्तावेज ले लिए और उसे मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलवाने की बात की।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी ने उसे कहा कि नौकरी के लिए उसे सात लाख रुपये देने होंगे। उसने आरोपी पर विश्वास करके उसे साढ़े तीन लाख रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपी ने अपने साथियों निशा साल्वे व सोपनिल यादव से बात करवाई। आरोपियों ने उसे बचे हुए साढ़े तीन लाख रुपये देने की बात कही। उसने आरोपियों को तीन लाख 30 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद भी आरोपियों ने उसे नौकरी नहीं दिलवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed