{"_id":"6897a0969abf65e16504f0a3","slug":"they-beat-up-the-forest-department-employees-and-ran-away-after-breaking-the-vehicle-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-142040-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: वन विभाग के कर्मियों को पीटा व गाड़ी तोड़कर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: वन विभाग के कर्मियों को पीटा व गाड़ी तोड़कर भागे
Sun, 10 Aug 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 10 Aug 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। गांव खिल्लेवाला में जंगल से खैर के पेड़ काट लकड़ी कार में लादकर भाग रहे आरोपियों का वन विभाग के कर्मियों से आमना-सामाना हो गया। रोकने पर खैर की तस्करी के आरोपियों ने कार से उतर कर कर्मचारियों की पिटाई कर दी। साथ ही उनकी गाड़ी तोड़कक मौके से भाग गए। थाना प्रतापनगर पुलिस ने वन राजिक अधिकारी की शिकायत पर पांच आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
शिकायत में वन राजिक अधिकारी राजीव कांबोज ने बताया कि सात अगस्त की रात वह टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान सूचना मिली थी कि कुछ खैर तस्कर गांव खिल्लेवाला के साथ लगते जंगल से खैर की लकड़ी काट कर चोरी करके ले जा रहे हैं। सूचना पर मौके पर पहुंचकर नाका लगाकर खैर तस्करों की तलाश शुरू कर दी।
इस दौरान एक कार आती दिखाई दी। इस कार को रुकने का इशारा किया, जिसमें से उतरे लोगों ने आते ही वन विभाग के कर्मियों से मारपीट करने शुरू कर दी। साथ ही विभाग की गाड़ी भी तोड़ दी। बाद में आरोपी अपनी कार में सवार होकर भाग गए।
विज्ञापन
जांच करने पर आरोपियों की पहचान जमशेद उर्फ जग्गू, कासिम उर्फ पोली, इकराम, वलीदीन तथा महबूब उर्फ बूबा के रूप में की और शिकायत पुलिस को दी। जांच अधिकारी एसआई नर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।