फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Thermal contract workers submitted memorandum to the School Education Minister

Yamuna Nagar News: थर्मल के अनुबंधित कर्मियों ने स्कूल शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Thermal contract workers submitted memorandum to the School Education Minister
हरियाणा कौशल रोजगार निगम में शामिल किए जाने की मांग को लेकर थर्मल के अनुबंधित कर्मचारियों ने स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों की मानें तो मंत्री ने उनकी मांग व समस्या सुनने के बाद थर्मल के एमडी को फोन कर मामले का समाधान करने को बात कही। इसके बाद आश्वासन दिया कि जल्द कर्मचारियों की समस्या का समाधान करवा दिया जायेगा। यह बात का पता लगते ही दीनबंधु छोमू राम थर्मल पावर प्लांट के बाहर लगातार 47वें दिन धरने पर बैठे यमुनानगर व खेदड़ के अनुबंधित कर्मियों ने मांग पूरी होने की उम्मीद जताई। ज्ञात तो कि यह धरना अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ व भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले चल रहा है। जहां शनिवार को संघ के प्रदेशाध्यक्ष नरेश बालू ने कहा कि संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी पवन की बिजली मंत्री रणजीत चौटाला के साथ वार्ता हुई है। जहां से जानकारी मिली है कि थर्मल के एमडी की ओर से कर्मचारियों की मांगों व समस्याओं के समाधान का आश्वासन मिला है। आज के धरने की अध्यक्षता प्रधान अविनाश सैनी व मंच संचालन सचिव संजय बाली ने किया। मौके पर जिला सचिव राज ठाकुर, जिला मंत्री आशीष धीमान, संघ के जिलाध्यक्ष अश्वनी कश्यप, धर्मवीर, सचिन गुर्जर, प्रमोद, राजेश, जोली, योगेश, विजय, अश्वनी, डिंपल, रिंकू, मुकेश, आशु व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed