फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   There will be relief from heat for five days

Yamuna Nagar News: पांच दिन गर्मी से रहेगी राहत

Fri, 02 May 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 02 May 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
There will be relief from heat for five days
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। कई दिन की भयंकर लू के बाद वीरवार को गर्मी से काफी राहत रही। दिनभर चली हवा ने गर्मी का ज्यादा अहसास नहीं होने दिया। वीरवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। इस दौरान 15 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली।
इससे पहले तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मौसम विभाग ने पांच दिन गर्मी से राहत मिलने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार इस दौरान अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में भी कमी आएगी और यह 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। तापमान कम होने के साथ 12 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। विशेषज्ञों के अनुसार शुक्रवार से मंगलवार तक मौसम खुशनुमा बना रहेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार व शनिवार को जिले में आसमान पर काले बादल छाने रहने की पूर्वानुमान है। रविवार को हल्की बूंदाबांदी व बारिश होने की संभावना है। इसके बाद सोमवार व मंगलवार को भी बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में कमी आएगी। विभाग के अनुसार यदि बारिश होती है तो पूरे सप्ताह मौसम खुशगवार बना रहेगा। बुधवार व वीरवार को भी तापमान पूर्व के दिनों से कम रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed