फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   There will be no water logging in rain, corporation removed illegal occupation from drains on Bari Majra Road

बारिश में नहीं होगा जलभराव, निगम ने बाड़ी माजरा रोड पर नालों से हटाए अवैध कब्जे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
There will be no water logging in rain, corporation removed illegal occupation from drains on Bari Majra Road
यमुनानगर। मानसून सीजन में शहर को जलभराव से बचाने के लिए नगर निगम की टीम ने वीरवार को गुरु नानक खालसा कॉलेज रोड से अतिक्रमण और बाड़ी माजरा रोड पर बने नाले से अवैध कब्जे हटाए। इस दौरान टीम ने नालों पर बने थड़ों, स्लैब व रैंप को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया। इन नालों पर लंबे समय से अवैध कब्जे थे। जिन्हें हटाकर नालों की सफाई भी करवाई गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नगर निगम उप निगम आयुक्त अशोक कुमार व कार्यकारी अधिकारी सुशील कुमार भुक्कल के निर्देश पर सीएसआई अनिल नैन के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ दस्ते का गठन किया गया है। वीरवार सुबह निगम की टीम ने पहले गुरु नानक खालसा कॉलेज रोड पर सड़क पर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया और जेसीबी की मदद से थड़ों को उखाड़ा गया। इस दौरान टीम ने सड़क पर रखे सामान को जब्त कर लिया और दुकानदारों को सड़क पर सामान न रखने की चेतावनी भी दी। इसके बाद निगम की टीम जेसीबी लेकर वार्ड नंबर 12 के बाड़ी माजरा रोड पर पहुंची। टीम ने यहां बाड़ी माजरा पुल से लेकर तीर्थ नगर, रूप नगर से होते हुए बाड़ी माजरा तक बनाए गए नालों से अवैध कब्जे हटा दिए। निगम की टीम ने यहां नाले पर बने स्लैब, थड़े व रैंप को जेसीबी की मदद से तोड़कर ध्वस्त कर दिया। कब्जे हटाने के बाद नालों में जमा गंदगी और मिट्टी को भी साफ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed