फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   There will be no relief now, dry cold is taking a toll on health

Yamuna Nagar News: अभी नहीं मिलेगी राहत, सूखी ठंड सेहत पर पड़ रही भारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
There will be no relief now, dry cold is taking a toll on health
- घने कोहरे की वजह से बढ़ी परेशानियां, दुश्यता रही बहुत कम
विज्ञापन

- शीतलहर भी सता रही, प्रदेश में मौसम विभाग ने जारी किया ओरेंज अलर्ट



संवाद न्यूज एजेंसी

जगाधरी। एक दिन पहले निकली धूप से मिली राहत के बाद ठंड ने वीरवार को अपना प्रचंड रूप दिखाया। इस दौरान जहां दोपहर तक घना कोहरा छाया रहा। वहीं मंद-मंद चली शीतलहर ने लोगों को घरों में दुबके रहने के लिए मजबूर कर दिया।
कड़ाके की सर्दी के कारण लोगों के दैनिक कार्य भी प्रभावित रहे। दोपहर बाद शीतलहर तेज होने से कोहरा तो छंटा, लेकिन ठंड और बढ़ गई। इस दौरान आसमान पर बादल छाए रहे। दोपहर करीब तीन बजे आसमान के लिहाफ से सूरज झांकता दिखाई दिया। मामूली धूप निकली और इसके बाद फिर वहीं हाल हो गए। करीब तीन सप्ताह से जिला कड़ाके की सर्दी की चपेट में है। करीब 20 दिन बाद बुधवार सुबह करीब 11 बजे धूप निकली, लेकिन जिससे लोगों को काफी राहत मिली।
विज्ञापन

वहीं धूप निकलने से रात को भी अन्य दिनों अपेक्षा सर्दी कम रही। अगले दिन वीरवार को ठंड ने अपना प्रकोप दिखाया। इस दौरान घना कोहरा छाया रहा। जिससे यातायात की गति पर लगाम लग गया। दृश्यता मात्र दो से तीन मीटर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल हाईवे ही नहीं बल्कि शहर की भीतरी सड़कों व गलियों में भी चालक लाइट ऑन करके मंद गति में वाहन रेंगते दिखाई पड़े। सबसे ज्यादा परेशानी सुबह काम पर जाने वाले लोगों के साथ स्कूल के विद्यार्थियों को हुई। ओंस पड़ने के कारण स्कूल पहुंचने तक विद्यार्थियों के कपड़े गीले हो गए। इसी तरह दोपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर करीब 12 बजे हवा तेज होने से कोहरा छंटा तो कुछ राहत मिली। परंतु हवा चलने से ठिठुरन बहुत ज्यादा बढ़ गई। ऐसे में लोगों को अलाव का ही सहारा रहा। शहर के तमाम मुख्य बाजारों व चौराहों के किनारे लोगों को आग जलाकर बैठे देखा गया। इस दौरान अधिकतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री पहुंच गया। ठंड से बचने के लिए लोग घरों में ही दुबके रहे और बेहद जरूरी काम से ही बाहर निकले।
वहीं मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया है। विशेषज्ञों के अनुसार करीब एक सप्ताह कड़ाके की ठंड पड़ेगी। सोमवार तक ठंड से कोई राहत नहीं है जबकि इसके बाद मौसम में मामूली परिवर्तन होगा। पूरा महीना ठंड रहेगी और तापमान कम रहेगा। विभाग के अनुसार शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस से कम होने की संभावना है। वहीं शनिवार व रविवार को भी कड़ाके की ठंड रहेगी। इस दौरान तापमान में गिरावट आएगी।

उधर बारिश न होने से सूखी ठंड पड़ रही है। जिसका असर स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। सामान्य रोग चिकित्सक डाॅ. सौरभ गर्ग ने कहा कि ठंड में बुजुर्ग व बच्चे के लिए एहतियात बरतें। गर्म कपड़े पहनकर रखे और बाहर निकलने से परहेज करें। पानी पीने में कमी न करें दिन में कई बार गर्म पानी पिएं। रात को बंद कमरे में हीटर, अंगीठी व आग जलाकर न सोएं। सुबह की सैर की बजाय घर पर ही हल्का व्यायाम करें। चाय में अदरक व तुलसी डालकर पिएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed