फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   There will be competitions in six sports in CM Cup

Yamuna Nagar News: सीएम कप में छह खेलों की होंगी प्रतियोगिताएं

Sun, 25 Feb 2024 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 25 Feb 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
There will be competitions in six sports in CM Cup
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग खिलाड़ियों को कबड्डी, वालीबॉल, हैंडबॉल, खो-खो, फुटबॉल, बास्केटबॉल स्पर्धाओं में प्रतिभा दिखाने का अवसर दे रहा है। इसके लिए खंड, जिला, जोन व राज्य स्तर पर सीएम कप का आयोजन होगा है। इसके तहत 28 फरवरी से तीन मार्च तक खंड, पांच मार्च को जिला, सात मार्च को जोन व नौ मार्च को राज्य स्तर की प्रतियोगिताएं होंगी।
प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए विभाग की ओर से ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसमें 14 से 23 आयु वर्ग में टीमों को खेल विभाग की वेबसाइट हरियाणा स्पोर्ट्स डॉट जीओवी डॉट इन सीएम-कप-2024 पर 26 फरवरी की शाम छह बजे तक पंजीकरण करना है। पंजीकरण के लिए खिलाड़ियों की आयु का प्रमाण देना जरूरी है। खिलाड़ी प्रदेश के किसी भी क्षेत्र का हो, उसको मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समय खिलाड़ी को अपना मूल आधार कार्ड लेकर आना अनिवार्य है। टीम के कप्तान द्वारा ही टीम का पंजीकरण विभाग की वेबसाइट पर किया जाना है और पंजीकरण के बाद यूनिक कोड मैसेज के माध्यम से प्राप्त होगा, उसे सुरक्षित रखना है। किसी भी खिलाड़ी की आयु सीमा 14 वर्ष से 23 वर्ष तक होनी चाहिए तथा 23 वर्ष से अधिक आयु होने पर टीम को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकाबलों के लिए यह रहेगा समय
सभी फुटबाल मैच 40 मिनट के होंगे तथा बीच में पांच मिनट का ब्रेक होगा। खेल वॉलीबॉल मैचों में अधिकतम तीन सेट खेले जाएंगे। हैंडबॉल मैच 40 मिनट के होंगे व बीच में पांच मिनट का ब्रेक होगा। बास्केटबॉल मैचों में चार क्वाटर (हर क्वाटर दस मिनट का) होगा। कबड्डी के मैच 30 मिनट के होंगे व बीच में पांच मिनट का ब्रेक होगा। खो-खो में हर टीम को स्कोर करने के लिए दो मोड व बचाव के लिए दो मोड मिलेंगे। हर मोड नौ मिनट तक चलेगा। सभी चार मोड के बीच चार मिनट का ब्रेक होगा।

युवा व किशोर वर्ग खेलों से जोड़ने के लिए सीएम कप प्रतियोगिता में अधिक से अधिक भागीदारी के लिए प्रतियोगिता का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। खिलाड़ियों से अपील है कि विभाग की वेबसाइट पर समय रहते पंजीकरण कराएं। - शिल्पा गुप्ता, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed