फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   There will be a survey of illegal drinking water and sewer connections

Yamuna Nagar News: अवैध पेयजल व सीवर कनेक्शन का होगा सर्वे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
There will be a survey of illegal drinking water and sewer connections
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अमृत 2.0 योजना के तहत पेयजल व सीवर कनेक्शन को लेकर सर्वे शुरू करेगा। यह सर्वे जगाधरी के सभी शहरी क्षेत्र में किया जाएगा। सर्वे से पूर्व अवैध कनेक्शन धारकों को कनेक्शन वैध करवाने के लिए 28 फरवरी तक का समय दिया जाएगा। अगर इस अवधि में कनेक्शन वैध नहीं करवाए गए तो उन अवैध कनेक्शन को काट दिया जाएगा। इस मामले में जानकारी देते हुए जगाधरी के उपमंडल अभियंता पलविंद्र सिंह ने बताया कि यह सर्वे 31 मार्च तक पूरा किया जाना है।

कराई जाएगी मुनादी
बता दें कि शहर में पेयजल के अवैध कनेक्शन की संख्या है। अधिकारियों की माने तो जगाधरी शहर में 20809 पानी के वैध कनेक्शन है और 15477 सीवर के वैध कनेक्शन है। इस प्रकार 21346 जगाधरी के उपभोक्ता है। सर्वे शुरू करने से पहले विभाग की तरफ से सभी क्षेत्रों में मुनादी करवाई जाएगी। मुनादी में बताया जाएगा कि अगर किसी घर में पानी या सीवर का अवैध कनेक्शन है तो उसे जल्द से जल्द वैध करवा लें। इस सर्वे को लेकर विभाग की तरफ से टीमों का गठन किया गया है। विभाग अपने कर्मचारियों के अलावा बीआरसी, पूर्व पार्षद, स्वयं सहायता समूह एवं एनजीओ की मदद लेगा।
विज्ञापन


टीम घर-घर जाकर करेगी जांच

वहीं जिला सलाहकार रजनी गोयल ने बताया कि यह टीम घर-घर जाकर कनेक्शन की जांच करेगी तथा लोगों को जल संरक्षण को लेकर भी जागरूक करेंगे। इतना ही नहीं सर्वे के दौरान अगर कहीं कोई पेयजल लीकेज की शिकायत मिलती है, तो उसे तुरंत प्रभाव से ठीक भी करवाया जाएगा। इसके अलावा स्कूल, कॉलेज में भी टीम में जाकर जल संरक्षण के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक करेंगे। रजनी ने बताया कि पानी व सीवर से संबंधित समस्या के निवारण के लिया 1800 180 5678 पर संपर्क किया जा करें। इसके अलावा जिले के रादौर, साढौरा, जगाधरी, यमुनानगर और शामिल किया गया है जहां डोर तो डोर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed