{"_id":"68daefee5625f7d8d4011699","slug":"there-was-outcry-after-seeing-six-bodies-together-yamuna-nagar-news-c-18-1-knl1012-749426-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंजर ऐसा की कलेजा फट जाए: यमुनानगर में एक साथ जलीं परिवार के 5 लोगों की चिताएं, कैथल रोड पर हुआ था भीषण हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंजर ऐसा की कलेजा फट जाए: यमुनानगर में एक साथ जलीं परिवार के 5 लोगों की चिताएं, कैथल रोड पर हुआ था भीषण हादसा
Tue, 30 Sep 2025 09:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 09:03 AM IST
सार
कैथल के कलायत के गांव कुराड़ में पवन कुमार कौशिक के साले राजेश शर्मा (52) की सोमवार अल सुबह हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। इसका पता लगने पर पवन अपनी पत्नी उर्मिला, बेटी वंशिका, मझले भाई राजेंद्र व छोटे भाई संजय की पत्नी सुमन के साथ कैथल साले के संस्कार पर जा रहे थे
विज्ञापन
जम्मु कॉलोनी के श्मशान घाट में जलती एक साथ परिवार के लोगों की चिता।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यमुनानगर के चांदपुर बाईपास के पास गुलाब नगर की काली मंदिर वाली गली में शुक्रवार को कीर्तन में माता के जयकारे गूंज रहे थे, वहां सोमवार को एक साथ छह शव देख परिजनों व पड़ोसियों की चींख-पुकार सुनाई दीं। यहां एक ही परिवार के पांच लोगों व एक पड़ोसी की सोमवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन
ये लोग कैथल के कलायत के गांव कुराड़ में संस्कार पर जा रहे थे, पर कुरुक्षेत्र में कैथल मार्ग पर उनकी कार की अन्य कार से टक्कर हो गई। इसमें गुलाब नगर के एक ही परिवार से पंडित पवन कुमार कौशिक (57), उनकी पत्नी उर्मिला (49), बेटी वंशिका (22), मझले भाई राजेंद्र (53), छोटे भाई संजय की पत्नी सुमन (40) और कार चला रहे पड़ोसी प्रवीण (40) की मौत हुई। इनके शव कुरुक्षेत्र में पोस्टमार्टम के बाद सोमवार शाम गुलाब नगर पहुंचे, जिन्हें देख परिजन बिलख पड़े।
विज्ञापन
कैथल के कलायत के गांव कुराड़ में पवन कुमार कौशिक के साले राजेश शर्मा (52) की सोमवार अल सुबह हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। इसका पता लगने पर पवन अपनी पत्नी उर्मिला, बेटी वंशिका, मझले भाई राजेंद्र व छोटे भाई संजय की पत्नी सुमन के साथ कैथल साले के संस्कार पर जा रहे थे। इसके लिए उन्होंने खराद फैक्टरी में काम करने के साथ ड्राइवरी करने वाले पड़ोसी प्रवीन की कार मंगवाई थी।
विज्ञापन
कार प्रवीन चला रहा था। इनके कुरुक्षेत्र में सड़क हादसें में मारे जाने की खबर गुलाब नगर पहुंची तो यहां अलग-अलग बने तीनों भाइयों पवन, राजेंद्र, संजय और पड़ोसी प्रवीन के घरों पर मातम छा गया। हादसे में मारे जाने वालों में पवन शर्मा कथा व्यास थे।
उनके भाई राजेंद्र साइकिल पर बीड़ी-सिगरेट बेचने का काम करते थे। पवन व उनकी पत्नी उर्मिला, बेटी वंशिका की मौत के बाद उसके घर पर पवन का 12 साल का बेटा तनमय है, जो सोमवार को स्कूल में परीक्षा होने के चलते परिवार संग कैथल नहीं गया था। मासूम तनमय को उसकी दादी यानी पवन की बुजुर्ग मां संभालती दिखी। तनमय को दादी व अन्य परिजनों ने हादसे बारे कुछ नहीं बताया, पर वह बार-बार दादी से घर के बाहर लोगों को इकट्ठे होने की वजह पूछता रहा।
पवन के घर के ठीक सामने उनके मझले भाई राजेंद्र का घर है, पर तनमय को हादसे का पता न चले इसलिए सफेद टेंट दूसरी गली में बने संजय के घर पर लगाया गया। यहां संजय व अन्य परिजनों को सगे-संबंधियों व पड़ासी शोक जताने के लिए दिनभर जुटे रहे।
एक साथ जलीं परिवार के पांच लोगों की चिता
यमुनानगर। सोमवार रात साढ़े सात बजे जम्मू कॉलोनी के श्मशान घाट में परिवार के पांचों लोगों की चिंताएं साथ जली। इस दौरान तनमय ने अपने पिता पवन, मां उर्मिला व बहन वंशिका को मुखाग्नि दी। वंशिका बीटेक के बाद मोहाली में जॉब कर रही थी। पवन, उर्मिला व वंशिका की मौत के बाद 14 साल का तनमय और उसकी 82 वर्षीय दादी कौशल्या रह गए हैं। तनमय सेंट लॉरेंस पब्लिक स्कूल में कक्षा नौवीं का छात्र है। संवाद