फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   There was joy in Nand's house, the city echoed with the chants of Shri Krishna

Yamuna Nagar News: नंद के घर आनंद भयो, श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजता रहा शहर

Mon, 18 Aug 2025 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 18 Aug 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
There was joy in Nand's house, the city echoed with the chants of Shri Krishna
 रेलवे रोड पर राधा कृष्ण की झांकी प्रस्तुत करतेे कलाकार। संवाद - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। जन्माष्टमी पर पूरी नगरी कृष्णमय हो गई। श्रद्धालुओं ने देर रात तक भजनों पर झूम कर भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव मनाया। मध्यरात्रि 12 बजे श्रीकृष्ण जन्म के साथ ही पूरी नगरी भगवान कृष्ण के जयघोषों से गूंज उठी। मंदिरों में नंदोत्सव मनाया गया, जिसमें श्रद्धालु जमकर झूमे।

मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों के साथ फूलों से सजाया गया था। देर रात तक मंदिरों में खूब भीड़ रही। जिससे सड़कों व बाजारों में भी खूब रौनक देखने को मिली। इस दौरान परिजन छोटे बच्चों को राधा-कृष्ण के वेश में लेकर मंदिरों में पहुंचे और पूजा की। मंदिरों में श्रीकृष्ण की बाल सहित अन्य लीलाओं संबंधी झांकियां दिखाई गई।
विज्ञापन

भीड़ को देखते हुए पुलिस भी अलर्ट रही। शहर के मुख्य चौराहों के अलावा मंदिरों में भी पुलिस तैनात रही। भीड़ नियंत्रित करने के लिए मंदिरों की तरफ से स्वयंसेवकों के साथ होमगार्ड व पुलिस तैनात रही। सबसे ज्यादा भीड़ इस्कॉन मंदिर, सेक्टर-17 स्थित राधा-कृष्ण मंदिर, सनातन धर्म मंदिर सहित प्राचीन मंदिरों में रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण की पालना व अन्य झांकियां बनाई गई थी। लोगों ने पालना झूलाकर माथा टेका और मन्नतें मांगी। झांकियों में बच्चों ने श्रीकृष्ण, राधा, सुदामा, नंदबाबा, यशोदा, वासुदेव के वेशभूषा में बाल लीलाएं की, जिसने लोगों को खूब आकर्षित किया। जन्माष्टमी के चलते बाजार भी देर रात तक खुले रहे। लोगों ने बाजारों में खूब खरीदारी की। बाजार में झूला, पालना, मटकी, लड़की व मिट्टी के मंदिर, मुकुट, बांसुरी, पोशाक की खूब बिक्री हुई।
बच्चों ने किया श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मंचन
संवाद न्यूज एजेंसी

जगाधरी। हनुमान गेट स्थित दिव्य ज्योति जागृति संस्थान आश्रम में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव उत्साह व पारंपरिक ढंग से मनाया गया। जन्माष्टमी मनाने काफी संख्या में श्रद्धालु आश्रम में पहुंचे। बच्चों ने नृत्य व नाटक मंचन से भक्ति भाव दिखाया। वहीं युवाओं ने भी श्रीकृष्ण की लीलाओं का मंचन किया।
संस्थान की प्रचारक साध्वियों ने भगवान श्रीकृष्ण व जन्माष्टमी पर्व का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि संस्थान केवल त्योहार व पर्व मनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके पीछे छिपे गूढ़ रहस्यों व सूत्रों को जन जन तक पहुंचाकर मनुष्य में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने बताया कि आशुतोष महाराज ने कहा है कि यदि हम ब्रह्मज्ञान से उस परम शक्ति को जान लें, जो सृष्टि के कण कण में वास करती है और प्रत्येक युग में धर्म की स्थापना और अधर्म का उन्मूलन करने के लिए अवतरित होती है, तो कदाचित हम वास्तविक कृष्ण भक्ति को जान कर जीवन में परमानंद का अनुभव कर पाएं। इस दौरान भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे।
भजनों से किया श्रीकृष्ण महिमा का गुणगान

जगाधरी। सेक्टर-17 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के शिव मंदिर में जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मंदिर में भव्य समारोह करवाया गया। जिसमें प्रियंक शर्मा मुख्यातिथि रहे। उन्होंने ज्योति प्रचंड कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मंदिर की सजावट आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम में दूसरे शहरों से आए गायकों ने भजनों से भक्तों को मुग्ध कर दिया। नी मैं नचना श्याम दे नाल और हाथी धोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। मध्यरात्रि 12 बजे श्रीकृष्ण जन्म का उत्सव मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की श्रद्धालुओं ने नाच गाकर खुशियां मनाईं। संवाद


बच्चों ने निकाली सुंदर झांकियां


जगाधरी। प्रजापिता ब्ह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय छोटी लाइन में जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साह से भाग लिया। इस दौरान बच्चों ने सुंदर झांकियां व नृत्य प्रस्तुत किए गए। इस दौरान अमन दीदी ने जन्माष्टमी का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि इस पर्व को सभी श्रीकृष्ण जन्म उत्सव के रूप में मानते हैं, लेकिन यह श्रीकृष्ण के 16 कला संपूर्ण होने व उनके द्वारा स्वर्णिम भारत लाने का भी उत्सव है। दलवीर ने कहा कि हमें भगवान श्रीकृष्णा की विशेषताओं व शिक्षाओं को जीवन में उतारा चाहिए। कार्यक्रम में सभी भक्तों ने मिलकर श्रीकृष्ण रास किया। संवाद
श्रीकृष्ण के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सरोजनी कॉलोनी दुर्गा हनुमान (दयालु मंदिर) में शनिवार रात को श्री बालाजी कृपा परिवार की ओर से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण का भव्य दरबार सजाया गया। गायिका स्नेहा, विक्की, रमन शर्मा, राजू रंगरसिया ने भजनों से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का गुणगान किया।
मध्यरात्रि 12 बजे भगवान के अवतार की झांकी दिखाई गई। जन्म पर भक्तों ने नाचकर उत्सव मनाया। श्रीबालाजी कृपा परिवार प्रधान ईश कांबोज ने राधा रानी और बाल कृष्ण का रूप में आए बच्चों को उपहार दिए। देर रात तक भजनों पर श्रद्धालु झूमे और जन्मोत्सव मनाया। इस दौरान कुलदीप वर्मा, हेमंत अरोड़ा, मोहित, विजय, राजेश वर्मा, सतपाल, पंकज, विक्रांत बसंत, धीरज, अशोक, अरुण, शौर्य, राधे, मंजू, लक्ष्मी, सुनीता, रिया, रिजू आदि मौजूद रहे।
केक काटकर मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव



रादौर। गांव फतेहगढ़ में शनिवार देर शाम को जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने श्रीबालाजी मंदिर में केक काटकर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिवस मनाया। वहीं, ग्रामीणों ने कीर्तन कर वातावरण भक्तिमय बना दिया। इस दौरान गोल्डी, अंशुल, शुभम सैनी, रवि, अरुण ने बताया कि गांव में जन्माष्टमी पर ग्रामीणों की ओर से संकीर्तन किया गया। इस दौरान बच्चे बाल कृष्ण व राधारानी का रूप धर कर पहुंचे और लीलाओं का मंचन किया। कीर्तन में श्रद्धालु भजनों पर जमकर झूमे। संवाद




धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी पर्व



सरस्वती नगर। क्षेत्र में जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। सभी मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के झूले लगाए गए। सीताराम मंदिर में गोविंद सिंह एंड पार्टी ने भजनों से श्रीकृष्ण का गुणगान किया। देर रात्रि तक मंदिरों में भजन संकीर्तन जारी रहे। श्रद्धालुओं ने सरस्वती कुंड में स्नान कर मंदिरों में माथा टेका। मध्यरात्रि 12 बजे तक सभी मंदिरों सीताराम मंदिर, विश्वकर्मा मंदिर, शिव मंदिर, काली माता मंदिर में काफी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर माथा टेका। सीताराम मंदिर में महंत हरिदास द्वारा खीर पूरी का प्रसाद वितरित किया गया। संवाद

 रेलवे रोड पर राधा कृष्ण की झांकी प्रस्तुत करतेे कलाकार। संवाद

 रेलवे रोड पर राधा कृष्ण की झांकी प्रस्तुत करतेे कलाकार। संवाद- फोटो : संवाद

 रेलवे रोड पर राधा कृष्ण की झांकी प्रस्तुत करतेे कलाकार। संवाद

 रेलवे रोड पर राधा कृष्ण की झांकी प्रस्तुत करतेे कलाकार। संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed