फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   There was competition among those who enrolled on the last day

आखिरी दिन नामांकन करने वालों में दिखी होड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
There was competition among those who enrolled on the last day
यमुनानगर। पंचायत चुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दिन चुनाव लड़ने वालों में नामांकन करने की होड़ दिखी। बुधवार को विभिन्न पदों के लिए 5495 लोगों ने नामांकन किया। जिनमें जिला परिषद के लिए 81, पंचायत समिति के लिए 325, सरपंच पद के लिए 1337 व पंच के लिए 3711 लोगों ने नामांकन किया है। इस तरह 19 अक्तूबर तक 8813 लोगों ने नामांकन किए। जिनमें जिला परिषद के 171, ब्लॉक समिति के 626, सरपंच के 2529 व पंच के 5487 नामांकन शामिल हैं। नामांकन सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक हुए। जो लोग चुनाव लड़ना नहीं चाहते वह 21 अक्तूबर को नाम वापस ले सकेंगे।
विज्ञापन

हालांकि बुधवार को नामांकन का आखिरी दिन था। इच्छुक प्रत्याशियों ने आखिरी दिन भी उम्मीद नहीं छोड़ी। लोग बुधवार को भी चुनाव संबंधी दस्तावेजों को पूरा करने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। सीएससी व मोर्गेज बैंक में लोगों की भीड़ जुटी रही। नामांकन सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक होना था। इसके बाद भी लोग नामांकन होने की उम्मीद पाकर दस्तावेजों को पूरा करने में लगे रहे। उधर, ई रिक्शा व ऑटो चालकों ने भी नामांकन का आखिरी दिन होने का पूरा फायदा उठाया। जिस जगह के दस रुपये लगने थे वहां तक पहुंचाने के लिए 30 से 40 रुपये किराया लिया। चालकों ने लोगों से जमकर चांदी कूटी। वहीं लोग भी मजबूरी में मनमर्जी का किराया देने में तैयार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed