फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   There was a shortage of teachers, exam results improved

Yamuna Nagar News: शिक्षकों की रही कमी, सुधरा परीक्षा परिणाम

Fri, 27 Dec 2024 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 27 Dec 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
There was a shortage of teachers, exam results improved
अभय सिंह
विज्ञापन

जगाधरी। बीत रहा साल 2024 शिक्षा क्षेत्र के लिए विशेष और यादगार बन गया है। इस साल शिक्षा विभाग के साथ सरकारी स्कूलों की काफी तरक्की हुई। वहीं कई स्कूल पूरा साल बिना शिक्षकों के चले। इसके कारण अधिकारियों व विभाग को लोगों को विरोध भी सहना पड़ा। ऐसे में इन स्कूलों में पढ़ाई सुचारू रखने के लिए बीच-बीच में अस्थायी व्यवस्था की गई।
शिक्षा विभाग के इतिहास का सबसे यादगार पल भी इस साल ने दिया। इस साल सरकारी स्कूलों व शिक्षा विभाग ने बोर्ड की वार्षिक परीक्षा परिणाम में कीर्तिमान स्थापित किया। जिले के इतिहास में पहली बार सरकारी स्कूलों का परीक्षा परिणाम निजी संस्थानों से भी बेहतर रहा।
विज्ञापन

इस दौरान 10वीं का परिणाम 95 प्रतिशत तो 12वीं का परिणाम करीब 92 प्रतिशत रहा। यही नहीं इस साल सबसे ज्यादा विद्यार्थी मेरिट व प्रथम श्रेणी में पास हुए। यह शिक्षा विभाग का अब तक का सबसे बेहतरीन व स्वर्णिम परिणाम व पल रहा। इसके साल 2024 ने जिले को शिक्षा क्षेत्र में कई नई सौगातें दीं। जिले के पांच स्कूल अपग्रेड हुए। जिन्हें उच्च से वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का दर्जा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल जिले को सात नए पीएमश्री स्कूल की सौगात मिली। वहीं, साल 2023 में कुल सात पीएमश्री स्कूल मिले थे। जिसके बाद इस साल इनकी संख्या बढ़ा कर 14 कर दी गई। अब जिले के हर खंड में दो-दो पीएमश्री स्कूल हैं।
इस साल बिलासपुर खंड में मछरौली, छछरौली में ललहाड़ी कलां, जगाधरी में दामला, प्रतापनगर में प्रतापनगर स्कूल, रादौर में चमरोड़ी, साढौरा में सालेहपुर, सरस्वतीनगर में भंभौली स्कूल को पीएमश्री का दर्जा मिला है।
इससे पहले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जठलाना, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मुसिंबल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मंडौली, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल लेदी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सरावां, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जयधर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कलावड़ पीएमश्री स्कूल बन चुके हैं।
नए साल में विभाग को शिक्षा क्षेत्र में कई और सौगातें मिलने की उम्मीद है। इस दौरान सबसे बड़ी उपलब्धि पीएमश्री स्कूल पाना है। नए साल में विभाग को जिले के करीब दस और स्कूलों को पीएमश्री का दर्जा मिलने की उम्मीद हैं।
जिसमें से जगाधरी वर्कशाॅप स्कूल का नाम प्रस्तावित कर दिया गया है। इसके अलावा सभी स्कूलों में आईटीए योजना के तहत लैब तैयार करवाने की भी योजना है। वहीं, करीब एक दर्जन स्कूलों को अपग्रेड करने की योजना भी पाइप लाइन है।

इसके अलावा सभी खंडों के स्कूल में ड्यूल डेस्क उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। वहीं, उच्च शिक्षा क्षेत्र में सबसे बड़ी सौगात मेडिकल कॉलेज है। उम्मीद है कि इस साल मेडिकल कॉलेज का भवन पूरी तरह तैयार कर लिया जाएगा, जो जिले के युवाओं के लिए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सबसे बड़ी सौगात होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed