फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   There was a ruckus in Sadar police station over digging of graves in Daulatpur

Yamuna Nagar News: दौलतपुर में कब्रें खोदने पर सदर थाने में किया हंगामा

Mon, 28 Jul 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 28 Jul 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
There was a ruckus in Sadar police station over digging of graves in Daulatpur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दौलतपुर गांव के कब्रिस्तान में किसी ने जेसीबी से कब्रें खोद व तोड़ दी। ये आरोप लगाते हुए गांव से मुस्लिम समुदाय के लोग शनिवार रात थाना सदर यमुनानगर पहुंच गए। आरोप लगाया कि घटना शुक्रवार शाम हुई और 24 घंटे बाद भी पुलिस ने किसी पर केस दर्ज नहीं किया। इस पर गुस्साए समुदाय के लोगों ने थाने में नारेबाजी की। देर रात तक हंगामा चला। बाद में थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर चेतावनी दी कि कार्रवाई न होने पर रोड जाम करेंगे।
गांव के सलीम, साजिद, शाहरुख ने बताया कि शुक्रवार को समुदाय के लोग जुमे की नमाज में गए थे। जहां से लौटने पर गांव के कब्रिस्तान में पाया कि जेसीबी से कब्रों को खोद व तोड़ दिया है। इसमें कुछ शवों से छेड़छाड़ भी हुई। सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस छानबीन कर लौट गई।
विज्ञापन

बाद में इरशाद अली की ओर से थाने में जाकर शिकायत भी दी गई, तब भी घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस ने किसी पर केस दर्ज नहीं किया।
इसका गांव के मुस्लिम समुदाय के लोगों में रोष है। इसी गुस्से में कार्रवाई की मांग के लिए थाना सदर यमुनानगर पहुंचे, जहां पुलिस द्वारा सीईटी में व्यस्तता का हवाला दिया गया। साथ ही मामले में कार्रवाई के लिए सोमवार तक मांगा गया है। इस पर थाने से लोग गांव लौट आए। लोगों ने पुलिस को चेतावनी दी कि जिस किसी ने भी कब्रिस्तान में कब्रों की खोदाई व तोड़फोड़ की है, उस पर कार्रवाई नहीं होती तो रोड जाम करने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाएंगे। सूचना मिलने पर मौके पर गए थे। मामले की जांच की जा रही है। - कृष्ण कुमार, प्रभारी, थाना सदर यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed