फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   There was a rift in the committee formed to investigate the drug scam

Yamuna Nagar News: दवा घोटाले की जांच के लिए बनी कमेटी में ठनी

Fri, 20 Jun 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 20 Jun 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
There was a rift in the committee formed to investigate the drug scam
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। टीबी मरीजों के लिए दवा खरीद घोटाले में लगे आरोपों की जांच करने के लिए बनाई गई कमेटी के सदस्यों की आपस में ही ठन गई है। रिपोर्ट तैयार करने को लेकर जांच कमेटी सदस्य एकमत नहीं है। जांच कमेटी की सदस्य डॉ. सुशीला सैनी ने घोटाले की फाइनल एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) पर अपने हस्ताक्षर करने से इन्कार कर दिया। सिविल सर्जन ने डॉ. सुशीला सैनी से कई कार्यों के चार्ज वापस लेकर अन्य डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. दिव्या मंगला को दे दिए।
शांति कॉलोनी निवासी बलविंद्र सिंह ने उनके खिलाफ सीएम विंडो के अलावा विजिलेंस को शिकायत देते हुए दवा खरीद में 18 लाख 50 हजार रुपये का घोटाला करने के आरोप लगाए थे। आरोप है कि टीबी मरीजों के लिए सरकारी दवाइयां होने के बावजूद बिना अनुमति बाहर से करीब 18.50 लाख रुपये की दवाइयां खरीदी गईं। अगले दिन वेयरहाउस की ओर से भी टीबी की दवाइयां जिले में भेज दी गई।
विज्ञापन

इसमें घोटाला करते हुए सरकारी रिकॉर्ड में सारी दवाइयों की खपत दिखा दी गई। वहीं जिले में इतने टीबी के मरीज नहीं हैं, जितनी दवाइयों की खपत दिखाई गई। बलविंद्र सिंह ने इसका आरोप सिविल सर्जन मंजीत सिंह व टीबी मुक्त अभियान के नोडल ऑफिसर डॉ. अनूप गोयल पर लगाया है। मामले की जांच के लिए सिविल सर्जन ने डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. दिव्या मंगला, डॉ. सुशीला सैनी व डॉ. संजय राठी की टीम का गठन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब कमेटी का गठन हुआ तो डॉ. सुशीला सैनी सप्ताहभर की छुट्टी पर चली गई। वीरवार को ही उन्होंने ड्यूटी पर ज्वाइन की। जैसे ही वह कुर्सी पर बैठी तो उनके सामने टेबल पर दवा घोटाले की जांच रिपोर्ट की फाइल रख दी गई। कर्मचारी ने फाइल पर डॉ. सुशीला से साइन करने को कहा, लेकिन उन्होंने मना करते हुए फाइल को वापस भेज दिया। एक बार फिर से फाइन उनके पास भेजी गई, उन्होंने मना कर दिया।
उन्होंने कमेटी को तर्क दिया कि जांच के दौरान वह छुट्टी पर थी। उन्हें पता ही नहीं है कि जांच में क्या हुआ तो वह अपने हस्ताक्षर क्यों करे। जब ज्यादा दबाव डाला गया तो डॉ. सुशीला ने एटीआर पर लिखा कि वह सिविल सर्जन के कहने से एटीआर पर साइन कर रही हैं। यह लिखते ही जांच कमेटी से लेकर सिविल सर्जन कार्यालय तक में हलचल बढ़ गई। थोड़ी देर बाद ही सिविल सर्जन कार्यालय से आदेश जारी हुए कि डॉ. सुशीला सैनी से मेडिकल, स्टोर, स्थापना शाखा और सेक्सुअल हरासमेंट के चार्ज वापस लिए जाते हैं। डॉ. सुशीला सैनी से चार्ज लेकर डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. दिव्या मंगला को सौंप दिए गए। दवा घोटाले की जांच विजिलेंस की ओर से भी की जा रही है।

डिप्टी सिविल सर्जन (मलेरिया) डॉ. सुशीला सैनी के पास कई कार्यों का चार्ज था। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. दिव्या मंगला उनसे सीनियर हैं। इस पर डॉ. सुशीला से चार्ज लेकर डाॅ. मंगला को दिए गए हैं। इसका मामले की जांच से कोई लेना देना नहीं है। जांच के लिए कमेटी बनी है। - डॉ. मंजीत सिंह, सिविल सर्जन, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed