फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   There was a fight between two parties in Barehdi village over the issue of eating food in the bhandaar

Yamuna Nagar News: बरेहड़ी गांव में भंडारा खाने के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट

Fri, 25 Jul 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 25 Jul 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
There was a fight between two parties in Barehdi village over the issue of eating food in the bhandaar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। थाना जठलाना क्षेत्र के बरेहड़ी गांव में गोगा माड़ी पर मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में आयोजित भंडारे में प्रसाद खाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई। एक पक्ष ने बंधक बनाने, मारपीट करने व जातिसूचक शब्द बोलने और दूसरे पक्ष द्वारा घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
गांव बरेहड़ी निवासी कमल कुमार ने बताया कि 13 जुलाई को गांव में गोगा माड़ी पर मूर्ति स्थापना व भंडारे का आयोजन किया गया था। गांव के सभी लोगों को भंडारे के लिए निमंत्रण दिया गया था। इस पर वह भी भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने गया था। इस दौरान सोनू व शुभम ने उसे भंडारे में प्रसाद खाने से रोक दिया। आरोप है कि उसे जातिसूचक शब्द कहते हुए वहां से जाने को कहा।
विज्ञापन

वह इसका विरोध करने लगा तो दोनों ने गोगा माड़ी के साथ लगते अपने घर के कमरे में बंद कर दिया। उसके साथ मारपीट की। करीब दो घंटे तक उसे बंधक बनाए रखा। जातिसूचक शब्द बोलते हुए उसे जान से मारने की धमकी भी। जब उसके परिजनों को बंधक बनाने की सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचे और मुक्त कराया। पुलिस ने एक दिन पहले आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष की 35 वर्षीय महिला ने पिता-पुत्र पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 जुलाई को दोपहर दो बजे वह घर पर थी। इस दौरान कमल व उसके पिता हरिचंद ने उनके घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ की। उसके विरोध करने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। इसके बाद दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी सामने आएगा उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - विनोद कुमार, जांच अधिकारी थाना जठलाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed