{"_id":"665e5a002e67a5ebba077654","slug":"there-is-relief-for-now-but-the-heat-will-intensify-again-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-119897-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: फिलहाल राहत पर फिर तल्ख होंगे गर्मी के तेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: फिलहाल राहत पर फिर तल्ख होंगे गर्मी के तेवर
Tue, 04 Jun 2024 05:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 04 Jun 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। दो दिन पहले हुई हल्की बारिश से मौसम में भारी फर्क पड़ा है। अन्य दिनों की अपेक्षा दो दिन से गर्मी कम है। आंशिक रूप से बादल छाने पर हल्की धूप रही। इससे लोगों को राहत मिली।
मौसम में नमी से लू नहीं चली। हालांकि दोपहर में तेज धूप के साथ गर्मी रही, लेकिन हवा में नमी होने के कारण लू से काफी राहत मिली। इस दौरान तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की गई। अभी तक जिले का तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक बना हुआ था। सोमवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं करीब 11 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली।
गर्मी के तेवर में नरमी आने से लोगों को काफी राहत रही। इससे अन्य दिनों की अपेक्षा सड़कों व गलियों में ज्यादा लोग देखने को मिली। हालांकि दोपहर में तेज धूप के कारण लोगों का निकलना कम रहा। इस दौरान बेहद जरूरी काम के लिए लोग बाहर निकले तो सबसे पहले धूप से बचाव के प्रबंध किए। वहीं शाम पांच बजे के बाद लोग घरों से बाहर निकले। वहीं शाम को बाजारों में रौनक देखने को मिली।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने तीन दिन गर्मी कम होने की संभावना जताई है। इस दौरान तापमान में भी गिरावट आएगी और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। जबकि सप्ताहांत में गर्मी फिर से अपना प्रचंड रूप दिखाएगी। मौसम विभाग ने तीन में बारिश की संभावना भी जताई है। यदि बारिश होती है, तो मौसम में काफी फर्क आएगा और लोगों को इससे राहत मिलेगी।
चिकित्सकों के अनुसार अभी बारिश का मौसम नहीं है, बेमौसमी बारिश स्वास्थ्य पर विपरीत असर डाल सकती है। सामान्य रोग चिकित्सक डॉ. सौरभ गर्ग ने कहा कि ऐसे मौसम में बच्चों व बुजुर्गों का विशेष रूप से ध्यान रखें। वहीं गर्मी से बचने के लिए अधिक से अधिक तरल पदार्थों का सेवन करें। वहीं मौसमी फलों का सेवन करें। खीरा, ककड़ी, खरबूजा, तरबूज इत्यादि का सेवन पानी की कमी दूर करेगा।
अगामी दिनों को संभावित तापमान
मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह प्रचंड गर्मी देखने को मिलेगी। वहीं लू भी अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा रहेगी। इस दौरान मंगलवार को 42 डिग्री, बुधवार को 41 डिग्री, वीरवार को 39 डिग्री, शुक्रवार को 42 डिग्री, शनिवार को 43 डिग्री, रविवार को 43 डिग्री, सोमवार को 44 डिग्री और मंगलवार को 45 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।