{"_id":"693879108ae6e0b5b30971d8","slug":"there-is-no-trace-of-those-who-murdered-the-young-woman-and-dumped-her-body-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-148005-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: युवती की हत्या कर शव फेंकने वालों का सुराग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: युवती की हत्या कर शव फेंकने वालों का सुराग नहीं
Wed, 10 Dec 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 10 Dec 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
युवती का सिर कटा शव मिलने के खोजी कुत्ते के साथ पहुंची टीम। आर्काइव
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जगाधरी-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर गांव बहादुरपुर के पास पॉपुलर पेड़ की नर्सरी में निर्वस्त्र अवस्था में मिले युवती के सिर कटे शव की गुत्थी अभी तक नहीं सुलझ सकी है। पुलिस न युवती का सिर बरामद कर सकी है और न ही हत्यारोपियों का कोई सुराग मिला है। सिर न मिलने से युवती की पहचान नहीं हो पा रही है।
जिस जगह से पुलिस को युवती का शव बरामद हुआ था। वहां ताजा खून के सिवाय और कुछ नहीं मिला। यहां तक पॉपुलर का कोई पेड़ भी टूटा नहीं मिला। इतना ही नहीं युवती का हत्यारोपी बाहरी या लोकल हर एंगल से पुलिस जांच कर रही है। बताया जा रहा है जिस पॉपुलर पेड़ की नर्सरी से शव मिला था। वहां नर्सरी पर निगरानी रखने के लिए सीसीटीवी भी लगा है। लेकिन जांच में वह भी खराब मिला।
ऐसे में अभी तक पुलिस को ऐसा कोई सुराग नहीं मिला जहां पर सूई टिक सके। पुलिस की प्रारंभिक जांच में युवती की हत्या कहीं और की गई तथा शव को ठिकाने लगाने के लिए पॉपुलर पेड़ की नर्सरी में फेंका हुआ सामने लग रहा है। बता दें रविवार दोपहर को बहादुरपुर के पास सफेदे की नर्सरी लगाने वाले विजय ने युवती का सिर कटा शव देखा था।
विज्ञापन
थाना प्रतापनगर के एसएचओ नर सिंह ने बताया कि हर एंगल से मामले की तफ्तीश की जा रही है। शव मिलने की जगह पर आने वाले रास्ते पर लगे सभी सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। युवती का सिर भी अभी बरामद नहीं हुआ है। इससे मृतका की पहचान नहीं हो पा रही है। हत्या करने वाले स्थानीय हैं या बाहरी, इस बिंदु पर काम किया जा रहा है।