फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   There is no marking due to haphazardly parked vehicles, where there is less traffic there.

संशोधित... जहां बेतरतीब खड़े वाहनों से लग रहा जाम वहां मार्किंग नहीं, जिधर कम ट्रैफिक वहां लगा दिए निशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
There is no marking due to haphazardly parked vehicles, where there is less traffic there.
लीड
विज्ञापन

जहां बेतरतीब खड़े वाहनों से लग रहा जाम वहां मार्किंग नहीं, जिधर कम ट्रैफिक वहां लगा दिए निशान
फोटो-2 व 4
- प्रधान सचिव के आदेश पर संयुक्त आयुक्त ने पांच मई तक शहर में वाहन पार्किंग की पार्किंग कर मांगी थी रिपोर्ट
- 10 दिन में कम ट्रैफिक वाले एरिया में ही हो पाई पार्किंग की मार्किंग जबकि ट्रैफिक जाम के लिए बदनाम रोड छूटे
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जहां बेतरतीब खड़े वाहनों की वजह से सड़क पर जाम लग रहा है, वहां तो अधिकारियों का ध्यान नहीं है। जबकि जहां न वाहन खड़े होते हैं और न जाम लगता है वहां पर पार्किंग के लिए मार्किंग नगर निगम अधिकारियों द्वारा कराई जा रही है। अधिकारियों की यह उल्टी चाल हर किसी की समझ से परे है। जिस जगह पर लोग जाम से जूझ रहे हैं वहां मार्किंग बाद में कराने की बात कर रहे हैं। इससे निगम अफसरों की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई है।
वार्ड पार्षदों की मानें तो जहां मार्किंग की जरूरत है, वहां के बजाय गैर-जरूरी स्थानों पर वाहनों की पार्किंग के लिए मार्किंग कर निगम अफसर जनता के टैक्स से जुटाए सरकारी धन की बर्बादी कर रहे हैं। बता दें कि 27 अप्रैल को प्रधान सचिव (यूएलबी) ने जारी किए पत्र में कहा था कि सड़कों के किनारे और कार्यालयों, बैंक शाखाओं, मॉल आदि के सामने वाहनों की गलत व बेतरतीब पार्किंग की समस्या बढ़ रही है। इस मामले को सरकार ने गंभीरता से लेकर राज्य की सभी नगर पालिकाओं व नगर निगमों में पार्किंग की मार्किंग अभियान शुरू किया है। आदेश दिए कि सरकार के पार्किंग की मार्किंग अभियान पर काम करें। ताकि सड़क किनारे सभी वाहन बेतरतीब खड़े न हों। इन आदेश का पालन कराने को नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी के संयुक्त आयुक्त ने कार्यकारी अभियंता रवि ओबरॉय व एलसी चौहान को निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

बाक्स
अधिकांश पर नहीं लगे पार्किंग के निशान
संयुक्त आयुक्त से जारी पत्र में पांच मई तक दोनों कार्यकारी अभियंता को पार्किंग की मार्किंग करने के निर्देश थे। लेकिन प्रधान सचिव के आदेश पत्र में बताए अधिकांश स्थानों पर यह काम नहीं हो पाया। पत्र में शहर के रोड के दोनों ओर व निगम समेत अन्य सरकारी दफ्तर, पार्क, श्मशान घाट, सामुदायिक केंद्र, सिनेमा हाल, बैंक मॉल के अंदर-बाहर पार्किंग की मार्किंग करने के आदेश थे। अभी यह काम गोबिंदपुरी रोड से लगते शक्ति नगर में हुआ है, जहां ट्रैफिक कम होने से हुई मार्किंग में वाहनों की पार्किंग न के बराबर है। जबकि अधिक ट्रैफिक के दबाव से जाम के लिए बदनाम रेलवे, जगाधरी, वर्कशॉप जैसे मार्ग पार्किंग की मार्किंग से अछूते हैं। यहां से रेहड़ियां वेंडिंग जोन में शिफ्ट होने के बाद भी आधी सड़क तक बेतरतीब खड़े वाहन ट्रैफिक जाम की वजह बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
वर्जन
पार्किंग की मार्किंग का काम चल रहा है। यह काम नया है, ऐसे में समय लगता है, लेकिन इसमें अधिक ट्रैफिक वाले रोड और आदेश पत्र में बताए सभी स्थान कवर किए जाएंगे।
- अशोक कुमार, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed