फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   There is no boundary wall of the market, farmers stay awake at night and guard it

Yamuna Nagar News: मंडी की नहीं चहारदीवारी, किसान रात को जागकर करते रखवाली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Sep 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
There is no boundary wall of the market, farmers stay awake at night and guard it
फोटो : 22
विज्ञापन




बिलासपुर। धान खरीद शुरू होने में कुछ दिन ही बाकी हैं और रणजीतपुर अनाजमंडी बदहाली के आंसू बहा रही है। यहां मंडी की हालात ऐसे हैं जहां किसानों की फसल तक सुरक्षित नहीं है। चहारदीवारी न होने के कारण पशु मंडी में घुसकर फसल खाते और खराब कर देते हैं। चारों तरफ से खुली मंडी में सुविधा के नाम पर मात्र फड़ है। यह फड़ भी उबड़-खाबड़ है, जिसका किसानों को पूरी तरह लाभ नहीं मिल पाता है। वहीं यहां न तो पीने का साफ पानी और न ही शौचालय है। उल्लेखनीय है पिछले सप्ताह डीसी ने खरीद शुरू होने से पहले जिले की सभी मंडियों में मूल व अन्य आवश्यक सुविधाएं मुहैया करवाने के आदेश दिए थे।
किसान राम कुमार, सुल्तान सिंह, बीर सिंह, रणधीर सिंह ने कहा कि मंडी में किसी प्रकार की सुविधा नहीं है। मूल सुविधा न होने से आढ़तियों, किसानों व श्रमिकों भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बारिश होने पर पानी मंडी की सड़क पर भरा रहता है। किसानों व आढ़तियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मंडी के गेट नंबर पर बारिश में दो से तीन फीट पानी जमा हो जाता है।
विज्ञापन




रात को जागकर करते पहरेदारी

रामपुर गेंडा निवासी किसान ऋषिपाल ने बताया कि मंडी में किसी प्रकार की सुविधा नहीं है। परंतु यहां फसल लेकर आना किसानों की मजबूरी है। सुरक्षा का कोई प्रबंधन नहीं है। मंडी चारों तरफ से खुली हुई है चहारदीवारी तक नहीं है। जिस कारण रात को जंगली व लावारिस पशु मंडी में घुस आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




न पीने का पानी और न शौचालय
किसान बाबू राम ने बताया कि मंडी में आने वाले किसानों को पानी तक नहीं मिल पाता है। मंडी में पानी की व्यवस्था है, लेकिन काफी समय से टंकी व पियाऊ की सफाई नहीं हुई। मंडी में चारों तरफ गंदगी का आलम है। शौचालयों का बुरा हाल है। शौचालय चौक और गंदे हैं। जगह जगह से टूटे हुए हैं। सीजन में भी सफाई नहीं की जाती है। ऐसे में किसानों को आढ़तियों का शौचालय इस्तेमाल करना पड़ता है।



उनके पास अभी चार्ज आया है। मंडी की समस्याओं को लेकर उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों से चर्चा की है। जल्द ही मंडी की सभी कमियां दूर कर दी जाएगी। फसल लेकर आने पर किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
राजेंद्र सिंह, मार्केट कमेटी सचिव, रणजीतपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed