{"_id":"687e96af6f65c148fc02c404","slug":"there-is-a-possibility-of-rain-for-three-days-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-141149-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: तीन दिन बारिश होने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: तीन दिन बारिश होने के आसार
Tue, 22 Jul 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 22 Jul 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिले में आगामी तीन दिनों तक बारिश होगी। मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई है। मानसून अब पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है। बारिश होने से आमजन के साथ-साथ धान की फसल को भी फायदा होगा। कुल मिलाकर यह पूरा सप्ताह ठंडा रहने वाला है।
इस दौरान जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री से 27 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। गत तीन दिनों में गर्मी व उमस में काफी बढ़ोतरी हो गई थी। जिससे लोगों को रात में भी राहत नहीं मिल रही थी।
हालांकि रविवार को खंड व्यासपुर, छछरौली व प्रतापनगर में हुई बारिश से उस क्षेत्र के लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली थी। इससे ज्यादा फायदा लोगों को सोमवार सुबह हुई बारिश से हुआ। अब आगामी दिनों में भी बारिश से बड़ी राहत मिलने वाली है।
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र दामला के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि आगामी तीन दिनों में अभी और बारिश होगी। आसमान में बादल छाए हुए हैं। अब मानसून सक्रिय हो चुका है। इसलिए अब लोगों को गर्मी का ज्यादा सामना नहीं करना पड़ेगा। लगातार बारिश होने से लोगों को काफी फायदा होगा।
वहीं कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. आदित्य डबास का कहना है कि बारिश से फसलों को भी फायदा है। खासकर धान की फसल को इस वक्त पानी की बहुत ज्यादा जरूरत है। इसके अलावा गन्ने को भी बारिश से फायदा होगा। वहीं तापमान में कमी आएगी।