फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   There is a lot of enthusiasm among the youth to vote

Yamuna Nagar News: मतदान करने के लिए युवाओं में भारी उत्साह

Sun, 02 Mar 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 02 Mar 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
There is a lot of enthusiasm among the youth to vote
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। शहर की नई सरकार चुनने के लिए रविवार को मतदान होगा। नगर निगम के चुनाव में साढ़े तीन से ज्यादा मतदाता हैं। मतदान करने को लेकर लोगों में उत्साह है। इस दौरान युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
युवाओं का कहना है कि यह लोकतंत्र का उत्सव है और इसमें सभी की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए। शहर के युवा दूसरों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। युवा सोशल मीडिया पर मतदान करने को लेकर अपील कर रहे हैं। इसे लेकर युवा, व्हट्सअप, इंस्टाग्राम, फेसबुक सहित तमाम सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मतदान करने की अपील कर रहे हैं। युवा इसे लेकर बेहद उत्साहित व गंभीर है। उनका कहना है कि वे मतदान अवश्य करेंगे और दूसरों को इसके लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन


राष्ट्रीय बाल वीरता पुरस्कार विजेता ईशान शर्मा ने कहा कि चुनाव राष्ट्रीय उत्सव है और इसमें सभी का शामिल होना जरूरी है। चुनाव में सभी को अपने अधिकार का निष्पक्षता से प्रयोग करना चाहिए। इसे काम नहीं बल्कि राष्ट्रीय, संवैधानिक व नैतिक जिम्मेदारी समझ कर करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईशायु ने कहा कि भारतीय संविधान में सभी को मत देने का अधिकार मिला है। जो सभी वर्गों, समुदायों व लोगों को एक समान बनाता है। यह लोकतंत्र की विशेषता व सार्थकता है। लोगों के मतदान करने से लोकतंत्र मजबूत होता है। जितने ज्यादा लोग मतदान में भाग लेंगे देश उतना मजबूत बनेगा।

आयुष शर्मा ने कहा कि मतदान लोगों को अपने क्षेत्र के विकास के लिए करना है। उनका प्रतिनिधि जितना सशक्त होगा उनकी आवाज उतनी प्रबल होगी। अपने क्षेत्र का विकास लोगों के अपने हाथ में है। भाषा, जाति, धर्म, समुदाय व लालच से दूर होकर सभी को अपने अधिकार का प्रयोग करना होगा।


छात्र हिमांशु हसन ने कहा कि यह छुट्टी का नहीं बल्कि जिम्मेदारी का दिन है। यह सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और इसका निर्वाह करना जरूरी है। यह लोकतंत्र का उत्सव है और यह तभी सफल होगा, जब इसमें सभी की भागीदारी होगी। वे मतदान करेंगे और दूसरों से करने के लिए भी अपील करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed