फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   There are no confirmed seats in trains going to Maa Vaishno Devi

Yamuna Nagar News: मां वैष्णो देवी जाने वाली ट्रेनों में नहीं कंफर्म सीट

Mon, 07 Oct 2024 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 07 Oct 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
There are no confirmed seats in trains going to Maa Vaishno Devi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। नवरात्र में मां वैष्णो देवी के दर्शन करने की भक्तों में होड़ लगी है। इससे लोगों को जम्मूतवी, उधमपुर और श्री माता वैष्णो देवी कटरा जाने वाली ट्रेनों में लोगों को कंफर्म सीट नहीं मिल पा रही हैं। इस रूट की सभी गाड़ियों में लंबी वेटिंग चल रही है। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हर साल शारदीय नवरात्रि में जिले से करीब 50 हजार लोग माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाते हैं। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब, सिरमौर सहित इंद्री, लाडवा इत्यादि क्षेत्रों के लोग भी यमुनानगर जगाधरी स्टेशन से ट्रेन पकड़ते हैं। जिसके चलते यमुनानगर जगाधरी स्टेशन पर जम्मूतवी, उधमपुर, श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन की गाड़ियों की भारी मांग है।
विज्ञापन

इस बार भी शारदीय नवरात्र में इस रूट की ट्रेनों में सीटों की काफी मांग है। परंतु लोगों को कंफर्म सीट नहीं मिल पा रही है। ट्रेनों में वेटिंग 100 के पार चली गई है। हालात ऐसे हैं कि श्री माता वैष्णो देवी कटरा व बनारस के बीच चलाई फेस्टिवल स्पेशल में भी लोगों को कंफर्म सीट नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाड़मेर से जम्मूतवी जाने वाली गाड़ी संख्या 14661 एक्सप्रेस में लंबी वेटिंग है। इसमें वेटिंग 150 के करीब पहुंच गई है। जबकि अन्य दिनों में वेटिंग 90 के पार है। वहीं, ऋषिकेश से श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा जाने वाली गाड़ी संख्या 14609 हेमकुंट एक्सप्रेस में वेटिंग 100 पहुंच गई है। योगनगरी ऋषिकेश-जम्मूतवी गाड़ी संख्या 14605 एक्सप्रेस में अभी से वेटिंग 80 के पार है।
इसी तरह जैसलमेर से जम्मूतवी जाने वाली गाड़ी संख्या 14645 शालीमार एक्सप्रेस में वेटिंग 110 तक पहुंच गई है। इसके अलावा कोलकाता से चलकर जम्मूतवी जाने वाली गाड़ी संख्या 13151 एक्सप्रेस में वेटिंग 80, हावड़ा से जम्मूतवी गाड़ी संख्या 12231 हिमगिरी मेल में वेटिंग 70 पहुंच गई है। इसी तरह भागलपुर-जम्मूतवी अमरनाथ, गुवाहाटी-जम्मूतवी लोहित, गोरखपुर जम्मूतवी अमरनाथ गाड़ियों में भी वेटिंग चल रही है।


त्योहार के दिनों में सभी रूट की ट्रेनों में भीड़ हो जाती है। नवरात्र में वैष्णो देवी जाने वाली सभी ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। त्योहारों के लिए हर साल विशेष गाड़ियां चलाई जाती हैं। जम्मूतवी, कटरा के लिए दिल्ली, मुरादाबाद, फिरोजपुर मंडल से गाड़ियां चलाई गई हैं। लोगों को इसका लाभ मिलेगा। - -नवीन कुमार झा, वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed