फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   There are no buses on the routes of Khatu Shyam and Shri Vaishno Darbar, people are troubled

Yamuna Nagar News: खाटू श्याम और श्री वैष्णो दरबार के रूटों पर बस नहीं, लोग परेशान

Thu, 05 Jun 2025 03:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 05 Jun 2025 03:52 AM IST
विज्ञापन
There are no buses on the routes of Khatu Shyam and Shri Vaishno Darbar, people are troubled
यमुनानगर। स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो गई हैं, जिसके बाद से लोग बच्चों संग शहर से बाहर पहाड़ी इलाकों सहित धार्मिक व पर्यटन स्थलों की यात्रा की योजना बना रहे हैं। काफी लोग श्री वैष्णो माता के दरबार व खाटू श्याम के दर्शनों के लिए जा रहे हैं, पर दोनों रूटों पर यमुनानगर डिपो की हरियाणा रोडवेज बसें नहीं है। इससे यात्रियों को कारी परेशानी हो रही है श्रद्धालुओं ने काफी समय से बंद पड़े दोनों रूटों पर बस सेवा बहाल करने की मांग की हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जुलाई-2023 में यमुनानगर डिपो की कटरा रूट पर पांच साल बाद बस चलाई गई थी। इस बस का यमुनानगर बस स्टैंड से सुबह 6:15 बजे का समय निर्धारित था। किसान आंदोलन के दौरान पंजाब के अमृतसर, पटियाला व जम्मू के कटरा रूट बंद कर दिए गए थे। इनमें अमृतसर व पटियाला रूट पर तो बस सेवा बहाल हो गई, पर सवा साल बाद भी कटरा रूट पर बस नहीं चलाई गई। ऐसे ही दिसंबर-2023 में यमुनानगर डिपो की खाटू श्याम के लिए बस सेवा शुरू हुई, जिसका यमुनानगर बस स्टैंड से सुबह नौ बजे का समय तय था। खाटू श्याम रूट पर भी कई माह से बंद है। ऐसे में श्री वैष्णो माता के दरबार और खाटू श्याम जाने वाले अधिकांश श्रद्धालु ट्रेन के सहारे आ-जा रहे हैं। अन्यथा उन्हें ट्रेवलर, टैक्सी व निजी बसों या अपने वाहनों से आना-जाना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन


----------------
दोनों रूट बहाल हो तो लोगों को मिले राहत-

खाटू श्याम दर्शनों के लिए जाने की तैयारी कर रहे किट्टी ने कहा कि लगभग हर माह अपनी कार से खाटू श्याम जाते हैं। अब स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां है, इसलिए परिवार संग जाने की योजना है। उनकी तरह इस समय खाटू श्याम व कटरा में श्री वैष्णो माता दरबार के दर्शनों के लिए जाने वाले लोग अधिक हैं, इसलिए इस अवसर को भुनाने के लिए परिवहन विभाग को दोनों रूट पर बस सेवा बहाल करनी चाहिए। इससे दोनों रूटों के श्रद्धालुओं को राहत होगी। वह कम खर्च में यात्रा कर पाएंगे, वहीं रोडवेज को भी काफी राजस्व हासिल होगा। ------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
खाटू श्याम रूट पर बस सेवा करीब तीन माह से बंद है। कटरा रूट पर भी सवा साल से बस सेवा बंद है। दोनों रूटों पर बहाली के लिए जैसे ही निर्देश मिलेंगे, उन्हें शुरू कर दिया जाएगा।- भीम सिंह, ड्यूटी इंस्पेक्टर, यमुनानगर डिपो।

----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed