फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   There are no buses on other routes of UP except Saharanpur

Yamuna Nagar News: सहारनपुर को छोड़ यूपी के अन्य रूटों पर बसें नहीं

Mon, 23 Jun 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 23 Jun 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
There are no buses on other routes of UP except Saharanpur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले से रोज हजारों लोगों का उत्तरप्रदेश (यूपी) के विभिन्न जिलों में आना-जाना है, बावजूद इसके यमुनानगर डिपो की सहारनपुर छोड़ यूपी के किसी रूट पर रोडवेज की बस नहीं है। ऐसे में जिले से यूपी के विभिन्न जिलों में आने-जाने के लिए लोग ट्रेनों की भीड़ का सामना कर रहे हैं, अन्यथा कामर्शियल या निजी वाहनों से आ-जा रहे हैं।
जिले में प्लाई, मेटल सहित अन्य औद्योगिक इकाइयों सहित अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों में यूपी के हजारों लोग कार्यरत हैं। इनका यूपी में अपने घर आना-जाना रहता है। ऐसे ही जिले से भी काफी लोगों की यूपी में रिश्तेदारी या कामधंधे हैं, उन्हें भी यूपी आना-जाना पड़ता है। इस तरह जिले से हजारों लोग रोज यूपी के अलग-अलग शहरों में आते-जाते हैं। इसके बाद भी यमुनानगर डिपो से यूपी के सहारनपुर रूट पर ही रोडवेज की बस है। सहारनपुर रूट पर भी बसों सुबह से दोपहर के बीच नाममात्र फेरे हैं। दोपहर बाद यमुनानगर डिपो की सहारनपुर रूट पर भी बस नहीं है। ऐसे में सहारनपुर सहित यूपी के अन्य रूटों पर आने-जाने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

यमुनानगर डिपो से यूपी के नए रूटों पर बस सेवा शुरू होनी तो दूर पुराने चार रूट भी लंबे समय से बंद हैं। डिपो से मेरठ, शामली, मुजफ्फरनगर रूटों पर काफी समय बस सेवा रही, पर वह कई माह से बंद है। ऐसे ही अयोध्या के लिए भी कुछ समय डिपो की बस चलाने के बाद रूट बंद कर दिया गया। इस तरह यूपी में सिर्फ सहारनपुर रूट पर ही यमुनानगर डिपो की बस सेवा रह गई।यूपी के जरूरी रूटों पर बसें चलाने की उठी मांग
विज्ञापन
विज्ञापन


मूल रूप से यूपी के देवरिया के राजकुमार, आजमगढ़ के ब्रिजेश, अयोध्या के शुभम ने बताया कि प्लाई, मेटल व अन्य उद्योगों में काम के सिलसिले में यूपी के अलग-अलग जिलों से यमुनानगर आते हैं। इनमें हजारों लोग परिवार के साथ यही बस चुके हैं। उन्हें अलग-अलग कामों के लिए में यूपी स्थित अपने घरों में आना-जाना पड़ता है। मेरठ, शामली, मुजफ्फरनगर, अयोध्या के रूटों पर यमुनानगर डिपो से बसें चलाई गई थी, पर इन रूटों को भी बंद कर दिया गया। इससे यूपी से आकर जिले में बसे लोग परेशान हैं। ट्रेन में भीड़ का सामना करना पड़ता है। निजी या कामर्शियल वाहनों से आने-जाने में काफी खर्च आता है। मांग है कि यूपी के मेरठ, शामली, मुजफ्फरनगर, अयोध्या सहित अन्य जरूरी रूटों पर यमुनानगर डिपो की बसें चलाई जाएं।
बसों का संख्या मुताबिक जरूरी रूटों पर संचालन किया जा रहा है। बसों की संख्या बढ़ने पर विभाग के निर्देशानुसार रूट शुरू किए जाएंगे।

- संजय रावल, महाप्रबंधक, यमुनानगर डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed