फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   There are less freezers in the mortuary, problem in keeping the dead body

Yamuna Nagar News: शवगृह में फ्रीजर कम, शव रखनेे में समस्या

Sun, 17 Aug 2025 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 17 Aug 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
There are less freezers in the mortuary, problem in keeping the dead body
पोस्टमार्टम हाउस यमुनानगर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। करीब 105 करोड़ की लागत से जिला नागरिक अस्पताल के नए भवन बने। साथ ही शवगृह को भी नया भवन मिला, पर इसमें शवों को रखने की समस्या बरकरार है। यहां एक समय में चार शव रखने की व्यवस्था है। इससे अधिक शव आने पर स्थिति बिगड़ जाती है। कई बार हालात ऐसे हो जाते हैं कि शव बिना फ्रीजर रखने पड़ते हैं। ऐसे में यहां स्टाफ व स्वजनों को गर्मी व उमस में शवों से निकलती दुर्गंध झेलनी पड़ती है।
शवगृह में शवों को रखने के लिए जो फ्रीजर है। उसमें चार चैंबर हैं। यानी चार शवों को रखा जा सकता है। अलग-अलग थाना क्षेत्र में पुलिस को अज्ञात मिले शवों को यहां शिनाख्त न होने पर 72 घंटे के लिए रखा जाता है। इसके अलावा जिले में आए दिन सड़क हादसे होते हैं। नहरों, नदियों व नालों में डूबने और रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटने सहित अन्य कई घटनाएं होती हैं।
विज्ञापन

इनमें मौत पर शव शव गृह में रखवाए जाते हैं। इन घटनाओं में ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों से अधिकांश मरीज यमुनानगर के ट्रॉमा सेंटर भेज दिए जाते हैं, जहां मौत पर शव शव गृह में रखवाए जाते हैं। ऐसे में शवगृह में चार शव रखने की व्यवस्था नाकाफी है, इसलिए यहां फ्रीजर बढ़ाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चूंकि कई बार फ्रीजर से अधिक शव होने पर उन्हें बिना फ्रीजर रखना पड़ता है, जिससे निकलती दुर्गंध इतनी ज्यादा होती है कि शवगृह के अंदर छोड़ बाहर भी खड़ा होना मुश्किल हो जाता है। लोगों को दुर्गंध से बचने के लिए नाक व मुंह पर कपड़ा बांधना पड़ता है।
इस बारे में विभाग को मांग भेजी गई है। जल्द इस समस्या का समाधान कराया जाएगा। - डॉ. संजना दुआ, पीएमओ, जिला नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed