Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Then thousands of fishes in the lake built in the park died

Yamuna Nagar News: फिर मर गईं पार्क में बनी झील की हजारों मछलियां

Wed, 03 Jul 2024 05:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 03 Jul 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
Then thousands of fishes in the lake built in the park died
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर के ओपी जिंदल पार्क के बीच बनी झील की हजारों मछलियां मर गईं। मछलियों के मरने की वजह बारिश के बाद झील का पानी दूषित होना मानी जा रही है। झील में मरी हुई मछलियों को देख उन्हें आटा डालने पहुंचे लोग मायूस नजर आए। आरोप लगाया कि कई वर्षों से झील की मछलियां बारिश के सीजन में ऐसे ही मर जाती हैं, पर संबंधित विभाग मामले में कोई कार्रवाई नहीं करता।
उधर, पार्क के केयर टेकर सुरेश का कहना है कि पार्क के अंदर से नगर निगम का नाला निकल रहा है, जिससे गंदा पानी बारिश के दौरान ओवरफ्लो होकर पार्क और झील में चला जाता है। इसी गंदे पानी के कारण मछलियां मरती हैं। इस बार भी सोमवार तड़के आई बारिश के बाद झील में नाले का गंदा पानी गया और करीब तीन चार क्विंटल यानी हजारों मछलियां मर गईं। इनमें काफी मछलियों को झील से बाहर निकाला जा चुका है, वहीं अभी और भी मछलियों के मरने का सिलसिला जारी है। बुधवार को सभी मछलियां निकालकर रिहायशी क्षेत्र से दूर खुले स्थान पर दफनाया जाएगा।
विज्ञापन

झील में एक के बाद एक मछलियां मरकर झील के पानी के ऊपर आ रही हैं। कई मछलियां घंटे से झील के पानी में मरी पड़ी हैं। झील में नाले का गंदा दूषित पानी भी है। इन हालात में बीमारी फैलने का खतरा है। क्योंकि पार्क में रोज हजारों की संख्या में सुबह से शाम तक बच्चों से लेकर बड़े सैर व खेलकूद के लिए आते हैं। काफी संख्या में लोग केवल मछलियों को आटा व दाना डालने आते हैं, जो मछलियों के मरने से काफी मायूस नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल शर्मा, राजकुमार, सतेंद्र ने कहा कि हर साल पार्क की झील में हजारों मछलियां ऐसे ही बारिश के दौरान मर जाती हैं। मछली पूजनीय हैं और उसे आटा व दाना डालना शुभ माना जाता है। मछलियों से लोगों की आस्था व लगाव है। इस कारण मछलियों को इस तरह हर साल मरते देख काफी दुख लगता है। मांग है कि पार्क से निकल रहे नगर निगम के नाले की ऊंचाई बढ़ाई जाए या नाले को यहां से बंद कर कहीं ओर से निकाला जाए, जिससे उसका गंदा पानी झील में ना जाए और मछलियां बच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed