{"_id":"5ff6039d8ebc3e32b43805cb","slug":"theft-yamuna-nagar-news-knl5677636","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्टरी के ताले तोड़कर कार और बाइक चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्टरी के ताले तोड़कर कार और बाइक चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छप्पर थाना क्षेत्र के गांव गधौली स्थित फैक्टरी के ताले तोड़कर चोर अंदर खड़ी स्विफ्ट कार व बाइक चोरी कर ले गए। बाइक फैक्टरी संचालक गधौला निवासी राजिंद्र की थी, जबकि कार उसके दोस्त दसौरा निवासी लाभ सिंह की थी। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर चोरी का केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
गधौला निवासी राजिंद्र ने छप्पर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चार दिसंबर को उसका दोस्त उससे मिलने के लिए आया था। इसके बाद उन दोनों को जरूरी काम से बाहर जाना था। उसने अपनी बाइक व अपने दोस्त की कार फैक्टरी के अंदर खड़ी कर दी। इसके बाद वे दोनों दूसरी कार से निजी काम से चले गए। सुबह जब वह फैक्टरी पहुंचे तो देखा कि फैक्टरी के गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर से कार व बाइक गायब थी। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्जकर लिया है।
आनंद कॉलोनी हमीदा निवासी इमरान ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी आत्मापुरी कॉलोनी हमीदा में कपड़ों की दुकान है। रोज की तरह देर शाम वह दुकान बंद करके घर आ गया था। सुबह जब दुकान पर गया तो देखा कि दुकान के ताले टूटे हुए थे। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। दुकान से 15 हजार रुपये के कपड़े चोरी थे। उसकी इस शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पांजूपुर निवासी श्याम लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादीपुर में दुकान है। रोज की तरह वह देर शाम दुकान बंद करके घर चले गए थे। सुबह जब दुकान पर पहुंचे तो ताले टूटे हुए मिले। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर दुकान से 20 हजार रुपये के लोहे के प्लेटें और शॉकेट चोरी थी। श्याम लाल का आरोप है कि शादीपुर निवासी उज्वल व अंकित ने दुकान से चोरी की है। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।