फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   theft

शिव मंदिर के ताले तोड़कर सोने और चांदी के गहने चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
theft
सदर जगाधरी के गांव भाटली स्थित प्राचीन शिवमंदिर में चोरों ने सोने व चांदी के गहने व दानपात्र के ताले तोड़कर हजारों रुपये की दानराशि चोरी कर ली। चोरों ने मंदिर में लगा हुआ सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ा हुआ था। सुबह के समय जब मंदिर में पूजा करने लोग पहुंचे तो चोरी का पता चला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, जगाधरी स्थित अर्जुन सनगर कॉलोनी में चोरों ने सूने घर में घुसकर वहां से आभूषण व अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव भाटली निवासी पूर्ण चंद ने बताया कि गांव में सैकड़ों वर्ष पुराना प्राचीन शिव मंदिर है। जहां रोजाना सैकड़ों की संख्या में लोग पूजा अर्चना करने के लिए आते है। शिवरात्रि पर यहां हजारों की संख्या में लोग शिव का जलाभिषेक करते है। यह जिले का सबसे प्रसिद्ध मंदिर है। रोज की तरह देर शाम गांव में बने प्राचीन शिव मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद सभी लोग घर चले गए थे। सुबह जब वह मंदिर में पूजा करने के लिए पहुंचे तो उन्हें मंदिर में रखे दान पात्र का ताला टूटा मिला। इसके साथ ही मंदिर की मूर्तियों पर पहनाए हुए सोने व चांदी के गहने व सीसीटीवी कैमरे गायब मिले। उसने बताया कि चोरों ने शिव मंदिर से हजारों रुपये की दानराशि समेत करीब 80 हजार रुपये के गहने व अन्य चोरी कर लिया। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। सीन ऑफ क्राइम की टीम ने संदिग्ध स्थानों से फिंगर प्रिंट जुटाए। इसके बाद पुलिस ने मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के संभल जिले के गांव सिरौली निवासी अमित त्यागी ने पुलिस को बताया कि वह अर्जु न नगर कॉलोनी में रहता है। दो सितंबर को वह किसी काम से घर से बाहर गया था। जब वह वापस लौटा तो घर का लगा ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर घर से सोने की चेन, गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा व जरूरी दस्तावेज गायब मिले। उसने बताया कि चोरी हुए सामान की कीमत करीब 60 हजार रुपये है। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं, चोरों ने गांव जोड़ियां स्थित रविदास मंदिर का ताला तोड़कर करीब 6 हजार रुपये की दान राशि चोरी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed