फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   theft

घर के ताले तोड़ तीन हजार की नकदी समेत हजारों का सामान चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
theft
घर के ताले तोड़ तीन हशहर की प्रोफेसर कालोनी में चोरों ने सूने घर का ताला तोड़कर तीन हजार रुपये व अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

हुडा सेक्टर-17 निवासी गुरदीप सिंह ने बताया कि उसका एक घर प्रोफेसर कालोनी में भी है। देर शाम वह उस घर का ताला लगाकर हुडा सेक्टर 17 में आ गया था। सुबह उसे सूचना मिली कि उसके घर का ताला टूटा पड़ा हुआ है। वह मौके पर गया तो उसने देखा कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो कमरे में सामान बिखरा पड़ा हुआ था। जांच करने पर
विज्ञापन

वहां से तीन हजार रुपये की नकदी, पांच कंबल, सात लेडिज सूट, चार पेंट शर्ट, छह बेड सीट, 50 बर्तन व अन्य सामान गायब था। चोरी हुए सामान की कीमत करीब 20 हजार रुपये है। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलासपुर क्षेत्र के गांव पीरूवाला के सरकारी स्कूल का ताला तोड़ चोरों ने तीन बैंटरियां, इन्वर्टर व अन्य सामान चोरी कर लिया। पीरूवाला के राजकीय प्राथमिक स्कूल के जेबीटी टीचर नवदीप शर्मा ने बताया कि 24 अगस्त की सुबह उसे सूचना मिली थी कि चोरों ने स्कूल का ताला तोड़ा हुआ है। सूचना पर जब वह स्कूल पहुंचा तो उसने देखा कि स्कूल से तीन बैंटरियां, एक इन्वर्टर, एक सामान रखने की टंकी व अन्य सामान गायब था। चोरी हुए सामान की कीमत 15-20 हजार रुपये थी। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात पर चोरी का केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed