फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   theft

पेट्रोल पंप के ताले तोड़कर हजारों की चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
theft
theft - फोटो : Yamuna Nagar
कर्मचारियों की मौजूदी में ही चोर पेट्रोल पंप कार्यालय का ताला तोड़कर वहां से हजारों रुपये की नकदी उड़ा ले गए। वारदात के समय पेट्रोल पंप कर्मचारी सामने के कमरे में सो रहे थे। तड़के पांच बजे जब वे पंप खोलने पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला। कर्मचारियों ने इसकी सूचना मालिक को दी। मालिक ने पहुंचकर जानकारी जुटाई और सूचना पुलिस को दी। वारदात चौराही मार्ग पर बीती देर रात हुई। पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में अरुण सैनी ने बताया कि चौराही मार्ग पर नीलकंठ पैलेस के पास देव पेट्रोल के नाम से पेट्रोल पंप है। रोज की तरह कर्मचारी रात दस बजे पंप कार्यालय का ताला लगा कर सामने के कमरों में सोने चले गए। सुबह लगभग साढ़े पांच बजे जब कर्मचारी पेट्रोल पंप कार्यालय खोलने पहुंचे, तो देखा कि कार्यालय के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। वहीं साथ बने दूसरे कमरे के दरवाजे के ताले भी तोड़ने के प्रयास किए गए हैं। अंदर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि सारा सामान इधर उधर बिखरा पड़ा था। कार्यालय में रखे मेज के दराज का सामान बिखरा हुआ था। दराज में रखी राशि गायब थी। कर्मचारी ने फोन पर पंप के मालिक को सूचना दी। अरुण सैनी ने मामले की शिकायत पुलिस में दी।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप कार्यालय के अंदर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे। चोरी की वारदात भी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक कार्यालय में प्रवेश करता दिखाई दे रहा है। उसने सारा सामान बिखर वहां वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने फुटेज के आधार पर युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed