{"_id":"6615c2a2621e5289f60c7cb6","slug":"theft-worth-lakhs-from-four-places-including-house-shop-and-school-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-117130-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: घर, दुकान व स्कूल समेत चार स्थानों से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: घर, दुकान व स्कूल समेत चार स्थानों से लाखों की चोरी
विज्ञापन
यमुनानगर। चोरों ने घर, दुकान व स्कूल समेत चार स्थानों को निशाना बनाकर 20 हजार रुपये की नकदी, गहने व लाखों के सामान चोरी कर लिए। पुलिस ने चारों मामलों में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
गांव गलौडी निवासी गुरप्रीत ने बताया कि वह सोमवार को गांव ठसका अपनी रिश्तेदारी में संस्कार पर गया हुआ था। इस दौरान उनके पड़ोसी का उसके पास फोन आया कि उसके घर के ताले टूटे हुए हैं। सूचना मिलते ही वह वापस घर पहुंचा। उसने देखा कि अलमारी खुली पड़ी थी। कमरे में सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर अलमारी से 20 हजार रुपये, सोने की चार अंगूठियां, सोने का कड़ा, पाजेब व अन्य सामान गायब मिला।
उधर, गांव महमूदपुर निवासी सतपाल ने बताया कि वह गांव शाहपुर स्कूल में नौकरी करता है। सोमवार को जब वह स्कूल में आया तो उसने देखा की रसोई का ताला टूटा पड़ा है। जांच करने पर गैस सिलिंडर, दो क्विंटल चावल, 40 किलो आटा व अन्य सामान गायब मिला। वहीं, रटौली निवासी इंद्रपाल ने बताया कि उसकी हरनौल में इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान है। सोमवार को वह गांव गोलनपुर में गया था। जब वापस दुकान पर लौटा तो वहां से चार पंखों की मोटरें व अन्य सामान चोरी था।
विज्ञापन
इसी प्रकार, जठलाना क्षेत्र के गांव राझेडी निवासी संजीव कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी मोनिका गांव की सरपंच है। उन्होंने गांव में बनी नालियों पर डालने के लिए लोहे के चैनल बनवाए हुए हैं। उसके गांव में सफाई कर्मचारी ने उसे फोन पर सूचना दी कि लोहे के चैनल को दो युवक बाइक पर उठाकर ले जा रहे हैं। उसने सूचना मिलते ही आरोपियों का पीछा कर उन्हें रुकने के लिए कहा, मगर आरोपी चैनल गिराकर मौके से भाग गए।