फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Theft in under construction house and Anganwadi

Yamuna Nagar News: निर्माणाधीन मकान व आंगनबाड़ी में चोरी

Sat, 11 Jan 2025 08:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 11 Jan 2025 08:57 PM IST
विज्ञापन
Theft in under construction house and Anganwadi
यमुनानगर। चोरों ने निर्माणाधीन मकान, फैक्ट्री व आंगनबाड़ी केंद्र को निशाना बनाया। निर्माणाधीन मकान व आंगनबाड़ी केंद्र से चोर हजारों रुपये का सामान चुरा ले गए। लोगों को जमा होता देख फैक्ट्री में चोरी करने आई तीन-चार महिलाएं फरार हो गईं। पुलिस ने तीनों मामलों में केस दर्ज किए हैं।
विज्ञापन

जैन एवेन्यू कॉलोनी निवासी तरुण कुमार ने बताया कि वह सेक्टर 18 में मकान बनवा रहा है। सात जनवरी की शाम को वह निर्माणाधीन मकान को ताला लगाकर घर आ गया था। सुबह जब वह निर्माणाधीन मकान पर पहुंचा तो ताला खुला हुआ था। अंदर से 50 किलोग्राम सरिया, एक लोहे की चारपाई व अन्य सामान गायब था। बाकरपुर निवासी राज कुमार ने बताया कि उसकी ग्रीन विहार कॉलोनी जगाधरी में प्लाईवुड फैक्ट्री है। यह फैक्ट्री 10 साल से बंद है लेकिन फैक्ट्री में सामान पड़ा हुआ है। वीरवार शाम को ग्रीन विहार कॉलोनी निवासी गुलजार ने उसे फोन पर बताया कि उनकी फैक्ट्री में तीन-चार अज्ञात महिलाएं चोरी की नियत से घुसी हुई हैं। सूचना मिलने पर वह और पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आरोपी महिलाएं फरार हो चुकी थीं।
विज्ञापन

पुलिस ने अज्ञात महिलाओं पर केस दर्ज कर लिया है। उधर, गढ़ी बंजारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तोड़ चोर दो गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए। सदर जगाधरी पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया है। संवाद

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed