फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Theft in the medical store of the block committee candidate's husband

जिला परिषद व ब्लॉक समिति के लिए मतदान आज, अच्छा व सही चुनने के लिए जरूर डालें वोट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 03:15 AM IST
विज्ञापन
Theft in the medical store of the block committee candidate's husband
यमुनानगर। आओ मतदान केंद्र पर चलें। पौने सात साल बाद एक बार फिर पंचायती राज चुनाव के लिए वोट डालने का मौका आया है। आज जिला परिषद व ब्लॉक समिति के लिए अपने जन प्रतिनिधि चुनने का दिन है। तीन दिन बाद दो नवंबर को गांव की सरकार चुनी जाएगी। जिला परिषद व ब्लॉक समिति के लिए मतदान आज सुबह ठीक 7 बजे शुरू हो जाएगा। शाम छह बजे तक वोट डाल सकेंगे। आज (रविवार) जिला परिषद के 18 और ब्लॉक समिति के 142 वार्डों के लिए वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से चुनाव को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। 5000 से ज्यादा कर्मचारी मतदान में ड्यूटी पर लगाए गए हैं। जिले के पांच लाख 14 हजार 576 मतदाता पंचायत चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 2007 ईवीएम मशीनों का प्रयोग किया जाएगा। जिला परिषद के 18 वार्ड हैं। इसके लिए 147 प्रत्याशी चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जबकि ब्लॉक समिति के 142 सीटों पर 556 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। प्रशासन की तरफ से जिले में 669 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। शनिवार को पोलिंग पार्टियां ईवीएम लेकर मतदान केंद्रों की तरफ रवाना हुई।
विज्ञापन

-------------------------
छंटनी के बाद 147 उम्मीदवार मैदान में
जिले में जिला परिषद के लिए छंटनी के बाद 147 उम्मीदवार मैदान में है जिनमें 73 पुरुष व 74 महिलाएं हैं। ब्लॉक समिति के लिए छंटनी के बाद 556 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं। इनमें से बिलासपुर खंड से 89, छछरौली से 99, जगाधरी से 84, प्रतापनगर से 60, रादौर से 92, साढौरा से 39, सरस्वती नगर से 93 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं ब्लॉक समिति में 556 उम्मीदवारों में से 298 पुरुष व 258 महिलाएं मैदान में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------
126 बूथ अति संवेदनशील
चुनाव के लिए बनाए गए कुल 669 बूथ में से 101 बूथ संवेदनशील और 126 बूथ अति संवेदनशील हैं। हर बूथ पर दो पुलिसकर्मी, संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथ पर 3-3 पुलिसकर्मी और सीसीटीवी से रहेगी पैनी नजर रखी जाएगी।

-------------
सभी लोग मतदान जरूर करें : राहुल हुड्डा
जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल हुड्डा ने बताया कि रविवार को जिला परिषद व ब्लॉक समिति के लिए मतदान होगा। मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस सुरक्षा का कड़ा पहरा रहेगा। सभी लोग मतदान जरूर करें। मतदान केंद्रों पर किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
-----------
यमुनानगर में पंचायती राज चुनाव के आंकड़ों पर एक नजर:
कुल ग्राम पंचायत: 490
पुरुष मतदाता: 275518
महिला मतदाता: 239057
अन्य मतदाता: 1
कुल मतदाता: 514576
-------------
जिला परिषद के कुल वार्ड: 18
एससी के लिए आरक्षित: 6
बीसी-ए के लिए आरक्षित: 2
एससी महिला के आरक्षित वार्ड: 11, 16, 18
एससी के लिए आरक्षित: 5, 15, 17
बीसी-ए महिला: 12
बीसी-ए: 10
महिला के लिए आरक्षित: 2,4,7,9,14
महिला के लिए आरक्षित: 1,3,6, 8, 13
-------------
पंचायत समिति के लिए आरक्षित वार्ड:
पंचायत समिति कुल सीट एससी/महिला बीसी-ए
बिलासपुर 25 8 2
छछरौली 24 7 3
जगाधरी 22 7 3
प्रताप नगर 18 3 3
रादौर 20 6 4
साढौरा 11 3 1
सरस्वती नगर 22 9 2
कुल 142 43 18
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed