फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Theft in Maniyari's shop, Rs 3.25 lakh cash missing from cash box

Yamuna Nagar News: मनियारी की दुकान में चोरी, गल्ले से 3.25 लाख रुपये नकद गायब

Fri, 17 Apr 2026 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 17 Apr 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Theft in Maniyari's shop, Rs 3.25 lakh cash missing from cash box
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर में चोरी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रोफेसर कॉलोनी निवासी दुकानदार अमनप्रीत सिंह की मनियारी की दुकान में चोरों ने सेंध लगाकर करीब तीन लाख 25 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। वारदात महावीर चौक रेलवे रोड के पास स्थित राजा एजेंसी में हुई।

अमनप्रीत सिंह ने बताया कि वह मंगलवार रात करीब नौ बजे अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। उस समय दुकान के काउंटर में बने गल्ले में पिछले तीन-चार दिनों की करीब 3.25 लाख रुपये की नकदी रखी हुई थी, जिसे बैंक बंद होने के कारण जमा नहीं करा सके थे। बुधवार सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गए। दुकान का सामान बिखरा हुआ था और गल्ले से नकदी गायब थी। जांच करने पर पता चला कि चोर पहली मंजिल तक भी पहुंचे थे, जहां सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। वहीं दूसरी मंजिल की सीढ़ियों का ताला टूटा हुआ मिला और रोशनदान का लोहे का फ्रेम काटकर अंदर प्रवेश किया गया था। सूचना मिलने पर शहर यमुनानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed