फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Theft in grocery store caught on CCTV

Yamuna Nagar News: किराना दुकान में चोरी चोर सीसीटीवी में कैद

Tue, 27 May 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 27 May 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Theft in grocery store caught on CCTV
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। बुबका रोड पर स्थित उपनेजा किराना दुकान में चोरी हो गई। दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी में नकाबपोश वारदात को अंजाम देते हुए कैद हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में दुकानदार दीपक उपनेजा ने बताया कि सीसीटीवी के रिकॉर्डिंग के मुताबिक चोर रविवार रात दो बजे दुकान के अंदर घुसे। दोनों अपने चेहरे पर कपड़ा बांधा हुआ था। उन्होंने दुकान के ऊपर लगी खिड़की तोड़कर इस वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

सुबह जांच करने पर दुकान से घी, शैंपू की बोतले, खाने पीने का सामान, काजू, बादाम, साबुन व अन्य हजारों रुपये का सामान चुरा ले गए। नकाबपोशों ने दुकान के अंदर लगे गुल्लक से 12 हजार रुपये निकाल लिए है। दुकानदार ने बताया कि दो साल पहले भी उनकी दुकान में चोरी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस चोरी का अभी तक खुलासा नहीं हुआ। वहीं मामले में पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों का सुराग लगाया जा रहा है। जल्द चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed