{"_id":"68545f320fac5a77ea0a4588","slug":"theft-from-seven-places-including-three-shops-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-139578-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: तीन दुकानों समेत सात स्थानों से चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: तीन दुकानों समेत सात स्थानों से चोरी
Fri, 20 Jun 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 20 Jun 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शहर के हर चौक पर पुलिस नाके लगाकर जांच कर रही है। बावजूद इसके चोर घर, दुकान, ऑफिस व अन्य स्थानों पर चोरी कर फरार हो जाते हैं। इसी कड़ी में चोर अलग-अलग स्थानों पर तीन दुकानों, तीन कार्यालयों समेत सात जगहों पर चोरी को अंजाम दिया। संबंधित थानों की पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ईस्ट भाटिया नगर निवासी अभिषेक ने पुलिस कोे दी बताया कि उसकी शास्त्री कॉलोनी के मोड़ पर करियाना की दुकान है। रात पौने 11 बजे वह दुकान का ताला लगाकर घर चला गया था। सुबह साढ़े आठ बजे उसके पिता हरीश चंद्र व भाई दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान का शटर टूटा हुआ था। दुकान से करीब 35 किलोग्राम ड्राईफ्रूट चोरी था। जिसकी कीमत करीब 40 हजार रुपये थी।
इसके अलावा दुकान से देसी घी के डिब्बे, बीड़ी के बंडल, पानी की मोटर व अन्य सामान गायब था। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया। उधर, रामपुर निवासी गौरव शर्मा ने बताया कि उसकी नत्थनपुर में शर्मा पेस्टीसाइड के नाम से दुकान है। सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो उसकी दीवार टूटी हुई थी। जांच करने पर दुकान से 50 बैग सुपर व पोटाश के चोरी थे। छछरौली पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
दुकान से नकदी व सिलिंडर चुराया
साढ़ौरा। हैबतपुर निवासी राकेश कुमार ने बताया कि उसकी मलिकपुर में गुरु रविदास आश्रम के पास चाय की दुकान है। रोज की तरह रात को वह चाय की दुकान बंद कर घर आ गया था। सुबह दुकान का ताला टूटा हुआ था। अंदर से एक गैस सिलिंडर, गल्ले से सात सौ रुपये व अन्य सामान चोरी था। आरोप है कि पेंसल गांव के दो युवकों ने उसकी दुकान में चोरी की है। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
तीन सिलिंडर और तीन बैटरियां चुराई
सरस्वतीनगर। मुस्तफाबाद की गुरुनानक कॉलोनी के कंवरपाल सिंह ने बताया कि उसका घर के नीचे ही युवराज प्रॉपर्टी के नाम से ऑफिस है। चोरों ने 16 जून की रात को कार्यालय में रखे तीन गैस सिलिंडर चोरी कर लिए। सुबह जब वह ऑफिस पहुंचा तो चोरी का पता चला। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। मंसापुर गांव के सरपंच ऋषिपाल पंचायत के पास एक ई-रिक्शा है। 17 जून की रात ई-रिक्शा की चोर तीन बैटरी चोरी कर ले गए। सुबह चोरी का पता चला तो उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगाली। जिसमें दो व्यक्ति बैटरियां चुराकर ले जाते हुए दिखाई दिए। छप्पर पुलिस ने अज्ञात दो व्यक्तियों पर केस दर्ज कर लिया है। संवाद
दफ्तर, फीडर से उपकरण ले गए चोर
जगाधरी। उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम जगाधरी के उप मंडल अधिकारी कार्यालय के कमरा नंबर तीन का शटर तोड़ चोर साढ़े 15 हजार रुपये के बिजली उपकरण चोरी कर ले गए। शहर जगाधरी पुलिस ने जेई अभिषेक धीमान की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। उधर, पाबनी रोड पर जडौदी गांव स्थित भटोली फीडर से चोर कंडक्टर, तार समेत करीब 51 हजार रुपये के बिजली उपकरण चोरी कर ले गए। एसडीओ नरेश कुमार की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। संवाद