फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Theft at four places including Atal Seva Kendra, factory

Yamuna Nagar News: अटल सेवा केंद्र, फैक्टरी समेत चार स्थानों पर चोरी

Wed, 28 Jun 2023 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 28 Jun 2023 02:59 AM IST
विज्ञापन
Theft at four places including Atal Seva Kendra, factory

विज्ञापन

यमुनानगर/रादौर। बेखौफ चोर रोजाना चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे है। इसी कड़ी में चोरों ने अटल सेवा केंद्र व फैक्टरी समेत चार स्थानों पर चोरी की। पुलिस ने चारों मामलों में केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
गांधी नगर कॉलोनी निवासी हेमलता ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दिव्यांग है। उसका गंगा नगर कॉलोनी में समता योग आश्रम के पास अटल सेवा केंद्र है। वहां वह ऑनलाइन काम करती है। रोज की तरह देर शाम वह अपना ऑफिस बंद करके घर चली गई थी। सुबह जब वह ऑफिस पहुंची तो उसके शटर के ताले टूटे हुए थे।
विज्ञापन

जब वह अंदर गई तो केबिन व टेबल के सभी दराजों के ताले टूटे मिले। टेबल पर रखे तीन लैपटॉप, एक मोरको डिवाइज, दराज से 22 हजार रुपये की नकदी व अन्य सामान गायब था। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो उसमें राज एक बजे अज्ञात व्यक्ति ऑफिस में चोरी करते दिखाई दे रहा है। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य घटना में पुलिस को दी शिकायत में बाड़ी माजरा निवासी बलजिंद्र सिंह ने बताया कि भैंस उनके घर के पास बने बाड़े से चोरी हो गई। भैंस की कीमत करीब 40 हजार रुपये थी। वहीं तीसरी वारदात में रादौर के तेजली निवासी निवासी गुरविंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी गांव जगूड़ी में कैल्शियम की फैक्टरी है। जो दो साल से बंद पड़ी है।

चोरों ने सोमवार की रात फैक्टरी में रखे ट्रांसफार्मर से तांबे की क्वाइल, नल बोल्ट व अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। चौथी घटना मेंचोरों ने हिरण छापर निवासी राजेश कुमार के घर का ताला तोड़कर अंदर से बाइक चोरी कर ली। सीसीटीवी फुटेज में चोर रात 3.10 मिनट पर बाइक चोरी करके ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed