फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The youth was kidnapped and beaten up, thrown near a petrol pump

Yamuna Nagar News: युवक को अगवा कर पीटा, पेट्रोल पंप के पास फेंका

Fri, 06 Jun 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 06 Jun 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
The youth was kidnapped and beaten up, thrown near a petrol pump
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। करेहड़ा स्थित जियो पेट्रोल पंप के पास खंडवा गांव निवासी वंश को अगवा कर उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस ने घायल हो अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया। वहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
खंडवा निवासी हाकम सिंह ने थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके भतीजे वंश को 27 मई की शाम गांव हरिपुर कांबोज निवासी साहिल अपने साथ ले गया था। रात लगभग एक बजे डायल 112 की टीम को करेड़ा गांव के पास जियो पेट्रोल पंप के सामने सड़क पर वंश घायल हालत में मिला। डायल 112 की टीम ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। 28 मई को गांव के पुलिसकर्मी ने परिजनों को हादसे की सूचना दी। परिजन पीजीआई पहुंचे तो वंश कोमा में मिला। न ही कुछ बोल पा रहा है।
विज्ञापन

हाकम सिंह ने आरोप लगाया कि साहिल ने अपने साथियों के साथ वंश को अगवा कर उस पर हमला किया और उसे जान से मारने की कोशिश की गई। उसने पुलिस से मांग की है कि जिन लोगों के साथ वंश स्नैप चैट पर ऑनलाइन था। उनके बारे में भी पता किया जाए। सदर थाना पुलिस ने आरोपी साहिल के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed