फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The youth was injured with a sharp weapon

Yamuna Nagar News: युवक को नुकीले हथियार से किया घायल

Fri, 23 May 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 23 May 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
The youth was injured with a sharp weapon
यमुनानगर। शांति कॉलोनी में प्लाट देखने जा रहे आजाद नगर निवासी जुगल किशोर के सिर में नुकीले हथियार से वार कर घायल कर दिया। आरोपी कॉलोनी के दंपती समेत पांच लोगों पर है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आजाद नगर निवासी जुगल किशोर ने बताया कि बुधवार शाम को वह अपना प्लाट देखने शांति कॉलोनी में गया था। जब वह प्लाट के पास पहुंचा तो शादी कॉलोनी निवासी सत्यनारायण, अपनी पत्नी अनिता व अन्य परिजन तारा देवी, अनिता वने अपने दो साथियों के साथ रास्ता रोक लिया और उनसे गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने किसी नुकीले हथियार से उसके सिर में वार किया। इससे वह घायल होकर नीचे गिर पड़ा। संवाद
विज्ञापन

मां-बेटी पर रॉड व डंडों से हमला

जगाधरी। घर में बैठी मां-बेटी पर रॉड व डंडों से कुछ लोगों ने हमला कर दिया। शहर जगाधरी पुलिस ने चारों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। राजेश कॉलोनी निवासी पायल ने बताया कि 17 मई की सुबह वह अपनी मां के साथ घर पर बातचीत कर रही थी। तभी इशापुर कॉलोनी निवासी लता, अंजली, आरती व सोनू हाथों में रॉड डंडे लेकर उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने उसकी माता के गल्ले में चुन्नी डालकर घर से बाहर घसीटा। आरोपियों ने उन दोनों को पीटकर घायल कर दिया। आसपास के लोगों को एकत्रित होता देख आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। संवाद
विज्ञापन

युवक को चाकू मारने का आरोप
यमुनानगर। युवक को चाकू मारकर घायल करने के आरोप में पुलिस दो आरोपियों को नामजद कर अन्य पर केस दर्ज किया है। शिकायत में सरोजनी कॉलोनी निवासी हर्ष ने बताया कि 19 मई को वह शिवपुरी बी कॉलोनी में गया था। लौटते समय रास्ते में पानी की टंकी के पास चिराग वालिया, कवलजीत ने अपने पांच-छह साथियों के साथ मिलकर उसे रोक लिया। आरोपियों ने चाकू व तेजधार हथियार से उस पर हमला कर दिया। बाद में आरोपी उसे धमकाते हुए भाग गए। लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने चिराग व कवलजीत को नामजद करते हुए पांच छह अन्य पर केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed