फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The young woman with the market kidnapped friend

सहेली संग बाजार गई युवती का अपहरण

Wed, 14 May 2014 12:17 AM IST
यमुनानगर
यमुनानगर Updated Wed, 14 May 2014 12:17 AM IST
विज्ञापन
The young woman with the market kidnapped friend
सहेली के साथ सामान लेने बाजार गई युवती वापस घर नहीं पहुंची। काफी तलाशने पर परिजनों ने पुलिस को बेटी के अपहरण की शिकायत दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जम्मू कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि उसकी बेटी अपनी सहेली के घर और वहां से बाजार सामान खरीदकर आने की बात कहकर घर से निकली थी। देर शाम तक जब घर नहीं पहुंची तो उन्होंने उसकी तलाश की लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं लगा।
विज्ञापन


जिस पर उसकी सहेली से संपर्क किया तो उसने बताया कि वह दोनों फव्वारा चौक मीरा बाई बाजार गए थे, जहां से वह अपने घर आ गई। मामले के जांच अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की सहेली के अनुसार पीड़िता ने मीरा बाई बाजार के पास घर जाने के लिए ऑटो लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन वह घर नहीं पहुंची। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने युवती की तलाश शुरू कर दी है, जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा।

जम्मू कॉलोनी निवासी मोनिका ने शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि देर शाम उसकी लड़की ननवी अपनी सहेली के साथ बाजार में घूमने के लिए गई थी। मगर देर रात तक घर वापस नहीं लौटी। उन्होंने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला।


उसने आरोप लगाया कि उसकी लड़की को किसी ने अगवा कर लिया है। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मोनिका की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed