{"_id":"630e6e6624ec64761a1b6297","slug":"the-young-man-who-came-to-pour-flour-to-the-fish-drowned-in-the-canal-did-not-get-a-clue-yamuna-nagar-news-knl119533612","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछलियों को आटा डालने आया युवक नहर में गिरकर डूबा, नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मछलियों को आटा डालने आया युवक नहर में गिरकर डूबा, नहीं लगा सुराग
विज्ञापन
यमुनानगर। मंगलवार देर शाम हमीदा हेड के पास मछलियों को आटा डालने आया युवक पश्चिमी यमुना नहर में डूब गया। बताया जा रहा है कि युवक जब मछलियों को आटा डाल रहा था तो उसका पांव फिसल गया। जिससे वह लड़खड़ाकर नहर में गिर गया और डूब गया। युवक को नहर में डूबता देख एक महिला ने इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी। जिसके बाद पुलिस व गोताखोर मौके पर पहुंचे।
गोताखोर राजीव ने अपने साथियों के साथ नहर में डूबे युवक की तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। युवक की बाइक हमीदा हेड पर खड़ी मिली। जिसके आधार पर उसकी पहचान पुराना हमीदा निवासी विनय के रूप में हुई। देर रात तक युवक का कोई सुराग नहीं लगा था।
हमीदा चौकी इंचार्ज शमशेर सिंह ने बताया कि हमीदा निवासी विपिन (25) हर रोज हमीदा हेड के पास पश्चिमी यमुना नहर में मछलियों को आटा डालने आता है। रोज की तरह मंगलवार शाम को वह बाइक पर सवार होकर मछलियों का आटा डालने आया था। उसने बाइक हमीदा हेड पर खड़ी की। इसके बाद वह नहर में आटा डालने लगा। एक महिला ने बताया कि जब युवक नहर किनारे खड़ा होकर मछलियों को आटा डाल रहा था तो वह अनियंत्रित होकर नहर में गिर गया। इसके बाद देखते ही देखते वह पानी में डूब गया। उसने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हुए। जिसके बाद गोताखोर राजीव ने अपने साथियों के साथ उसकी नहर में तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। इंचार्ज शमशेर सिंह का कहना है कि युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
करनाल में नहर से मिला तीन दिन से लापता युवक का शव
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापनगर। तीन दिन से लापता प्रतापनगर निवासी 22 वर्षीय युवक का शव मंगलवार को करनाल में इंद्री नहर की मेन ब्रांच से मिला। इसी तरह फतेहपुर पुल के पास नहर में डूबे रेलवे कर्मचारी का शव भी करनाल से ही मिला। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रतापनगर निवासी विरेंद्र भल्ला के 22 वर्षीय बेटे विकास भल्ला की बाइक व मोबाइल तीन दिन पहले गांव अराइयांवाला गांव के पास नहर किनारे पड़े मिले थे। दिनभर जब कोई बाइक लेने नहीं आया तो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाइक, कागजात एक आईफोन अपने कब्जे में लेकर तलाश शुरू कर दी थी। वहीं परिजनों ने थाना प्रतापनगर में गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज करवाई थी। तब से गोताखोरों द्वारा युवक की तलाश की जा रही थी। उसका शव मंगलवार को इंद्री नहर के पास से बरामद हुआ। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। संवाद
पूजा सामग्री प्रवाहित करते नहर में डूबा था कर्मचारी
जगाधरी। गांव भंभौली निवासी गौरव 28 अगस्त को फतेहपुर पुल के पास पश्चिमी यमुना नहर में डूबा था। वह नहर के पानी में पूजा सामग्री प्रवाहित करने गए थे। मंगलवार को उनका शव करनाल में मेन ब्रांच नहर से मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक रेलवे वर्कशॉप में कर्मचारी था। गोताखोर राजीव, इरफान व सुक्खा व प्रद्युम्मन काफी दिनों से उनकी नहर में तलाश कर रहे थे। संवाद