{"_id":"64f0f524c4619612e10568d4","slug":"the-young-man-who-came-to-meet-his-fiancee-is-missing-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-4920-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मंगेतर से मिलने आया युवक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मंगेतर से मिलने आया युवक लापता
विज्ञापन
दिल्ली से युवती से मिलने जगाधरी आया एक युवक संदिग्ध हालात में लापता हो गया। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चल पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली के शंकर नगर एक्सटेंशन निवासी अशोक पाली ने बताया कि उसने अपने 28 वर्षीय बेटे आदिश पाली का रिश्ता लाजपत नगर निवासी युवती के साथ तय कर रखा है। यह युवती जगाधरी में एक मोबाइल कंपनी में नौकरी करती है। 18 अगस्त को आदिश यहां युवती से मिलने के लिए आया था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। जगाधरी सहित अन्य रिश्तेदारियों में भी पता किया लेकिन कोई पता नहीं लगा। अशोक पाली की शिकायत पर शहर जगाधरी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
सदर थाना क्षेत्र के गांव से 35 वर्षीय महिला लापता हो गई। वह घर से दांतों में दर्द की दवाई लेने के लिए निकली थी। इसके बाद वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसे काफी तलाश किया। रिश्तेदारियों में भी पता किया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज की है।
विज्ञापन
उधर, छप्पर के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि बुधवार को उसकी पत्नी को राखी बांधने के लिए उसके साथ बिलासपुर के एक गांव में जाना था। दोपहर करीब 12 बजे जब वह बिलासपुर पहुंचे तो उसकी पत्नी ने उसे ब्यूटी पार्लर में जाने के लिए कहा। सरस्वती मार्केट में वह अपनी पत्नी को कार से उतारकर कार को पार्किंग में लगाने के लिए चला गया। जब वह ब्यूटी पार्लर पहुंचा तो वहां से उसकी पत्नी गायब थी। उसने उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। उसने पुलिस को शिकायत दी। बिलासपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
उधर, सेक्टर 17 थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी 18 वर्षीय बेटी बिना बताए घर से चली गई, उन्होंने उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चल पाया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।