{"_id":"6680a3b80b3f221c790ad874","slug":"the-young-man-who-came-to-get-the-scooter-charger-was-beaten-with-a-pipe-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-121225-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: स्कूटी का चार्जर लेने आए युवक को पाइप से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: स्कूटी का चार्जर लेने आए युवक को पाइप से पीटा
Sun, 30 Jun 2024 05:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 30 Jun 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। बूड़िया में स्कूटी का चार्जर लेने आए मेहर माजरा निवासी कार्तिक पर चार युवकों ने लोहे के पाइप से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर तीन युवकों को नामजद करते हुए चार लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मेहरमाजरा गांव निवासी कार्तिक ने बताया कि वह अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी का चार्जर लेने के लिए बूड़िया अड्डा पर आया। जब वहां से चार्जर लेकर निकला तभी उनके गांव के ही जसबीर उर्फ लाला, पांसरा निवासी आर्यन, सन्नी व एक अन्य ने उसका रास्ता रोक लिया। रास्ता राेकते ही आरोपी गाली गलौज करने लगे। वह उनसे बचकर भागने लगा। तभी सन्नी व आर्यन ने उसे पकड़ लिया। जसबीर व उसके साथी ने लोहे के पाइप से कनपटी पर वार किया। जिससे वह नीचे गिर गया। इसके बाद आरोपियों ने उसे थप्पड़ व मुक्कों से पीटा। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग एकत्रित हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। बूड़िया थाना पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।