फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The young man was shot in an old enmity

पुरानी रंजिश में युवक को मारी थी गोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
The young man was shot in an old enmity
जगाधरी। प्रकाश चौक के पास दीपक कुमार को गोली मारने वाले उसके दोस्त सौरभ और विशाल को सीआईए-वन की टीम ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया। दोनों को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। उनसे अभी वारदात में प्रयोग की गई पिस्टल व स्कूटी बरामद की जानी है। सीआईए-वन के जांच अधिकारी प्रमोद वालिया ने बताया कि दोनों आरोपियों को रिमांड पर लिया गया है। जांच में पता चला है कि विशाल की दीपक के साथ रंजिश थी। रिमांड पूरा होने के बाद ही सारे खुलासे होंगे।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार जगाधरी में काली माता मंदिर मुखर्जी नगर निवासी विशाल सोनी अपने जीजा नीरज सोनी के पास बिहार के पटना में सुनार का कार्य करता है। पहले उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिले के गांव अछोरा पुरे पंचम निवासी दीपक कुमार भी यहां जगाधरी में ही रहता था। यहीं पर उसकी विशाल से भी दोस्ती हो गई थी। कुछ दिन यहां रहने के बाद दीपक वापस अपने गांव चला गया, लेकिन वह विशाल के संपर्क में रहा। वह अक्सर पटना भी आता जाता रहता था। वहीं पर उनकी किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। जिस वजह से विशाल उससे रंजिश रख रहा था। तीन दिन पहले दीपक उसके पास पटना गया था। विशाल वहां से दीपक को अपने साथ जगाधरी में नौकरी लगवाने के नाम पर लेकर आ गया। सोमवार को वह एक साथ यहां आए थे। छह जून की शाम विशाल ने अपने दोस्त जड़ौदा निवासी सौरभ को मिलने के लिए बुलाया। यहां से वह और दीपक एक्टिवा पर बिलासपुर रोड पर प्रकाश चौक के पास गए। विशाल के पास पहले से ही एक पिस्टल था। सौरभ ने उसे पिस्टल दिखाने के लिए कहा। जैसे ही उसने सौरभ को पिस्टल दिया, तो उसने गोली चला दी। यह दीपक के पेट में लगी। जिसमें वह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed